- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
14 hours ago
38
0

CG News : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोयोटा शोरूम के पास ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे की है, जब आरोपी यशराज यादव और सुमित दुबे अपनी सफेद रंग की टाटा पंच कार से ट्रेलर का पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने ट्रेलर को रुकवाया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक पर धौंस जमाते हुए गाड़ी के बिल्टी पेपर की मांग की। पेपर दिखाने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने रुपयों की मांग शुरू कर दी और देखते ही देखते चालक का विवो मोबाइल, कवर में रखे 1000 रुपये नगद और गाड़ी के महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके वर्तमान ठिकाने अभिषेक विहार कॉलोनी, मंगला से हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक मूल रूप से जांजगीर और दूसरा सारंगढ़ जिले का निवासी है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
chhattisgarhaaspaas
Previous Post रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
विज्ञापन (Advertisement)