- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर
अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर

CG News : दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन शुरू हो गया है। जिला प्रशासन और दुर्ग पुलिस की मौजूदगी में खेत में लगे अफीम के पौधों को काटकर नष्ट किया जा रहा है। वहीं बुलडोजर चलाकर पूरी फसल को खत्म किया जा रहा है।
दरअसल दुर्ग के समोदा गांव में करीब 5 से 6 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे मामले को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
इधर प्रशासन ने करीब 5 से 6 एकड़ में लगी अफीम की फसल को काटकर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस अवैध खेती की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)