- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
पश्चिम एशिया संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार सतर्क, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
2 hours ago
11
0

BREAKING NEWS : पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रही वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए नई व्यवस्था की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ भवन, नई दिल्ली में पदस्थ लेखा अजगल्ले को नोडल/लायजन अधिकारी नियुक्त किया है।
जारी आदेश के अनुसार, पश्चिम एशिया में रह रहे या वहां से जुड़े छत्तीसगढ़ के नागरिकों को किसी भी प्रकार की सहायता या समन्वय की आवश्यकता होने पर नोडल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य जरूरत पड़ने पर राज्य के लोगों को त्वरित मदद और समन्वय उपलब्ध कराना है।नोडल अधिकारी से संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 8349840582 जारी किया गया है। इसके अलावा कार्यालयीन दूरभाष 011-46156000 और फैक्स 011-46156030 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी इस आदेश पर उप सचिव अंशिका ऋचि पाण्डेय के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और अधिकारियों को भी भेज दी गई है ताकि आवश्यकता पड़ने पर समन्वय स्थापित किया जा सके।

chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)