- Home
- breaking
- international
- गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात
गैस सिलेंडर संकट के बीच ALERT MODE पर केंद्र सरकार, PM मोदी ने विदेश और पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के बीच देश में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कटौती की बात सामने आ रही है, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर लोगों की चिंता बढ़ी है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने दोनों मंत्रियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की है.
मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत की बात सामने आई है. होटल और रेस्तरां एसोसिएशन ने काम-काज बंद करने की बात कही है. इस बीच, सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम (ESMA) लागू कर दिया है, जिससे रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिक सेक्टर में बनाए रखना सुनिश्चित किया जा सके. सरकार ने गैस बुकिंग की अवधि बढ़ाई है और दाम भी बढ़ा दिए हैं.
बांग्लादेश को 5000 टन तेल भेज रहा भारत
बता दें कि, अमेरिका ईरान युद्ध का असर पूरी दुनिया में दिखाई दे रहा है. कई देश जो तेल आपूर्ती के लिए ईरान पर निर्भर हैं उनके यहां तेल की कमी होने लगी है. बांग्लादेश भी ऐसे ही देशों में से एक है. इस बीच भारत ने पड़ोसी धर्म निभाते हुए बांग्लादेश के सामने मदद का हाथ बढ़ाया है. भारत ने तय किया है कि वह बांग्लादेश को 5,000 टन डीजल की आपूर्ति करेगा. यह खेप मंगलवार को पारबतिपुर सीमा के रास्ते बांग्लादेश में प्रवेश करने की उम्मीद है. यह आपूर्ति उस समझौते का हिस्सा है जिसके तहत भारत हर साल पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को 1,80,000 टन डीजल देगा.
अमेरिका की धमकी पर ईरान ने कहा- एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा
डिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी का कड़ा जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर तेल की सप्लाई रोकी गई तो ईरान पर भीषण हमला किया जाएगा. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने ट्रंप को सख्त जवाब देते हुए कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की खेप तो छोड़िए, एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा. विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने की यह चेतावनी पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी है और आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतें और बढ़ सकती हैं.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)