- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- मनरेगा पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति, आसंदी ने किया खारिज
मनरेगा पर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, सत्ता पक्ष ने जताई आपत्ति, आसंदी ने किया खारिज

CG Assembly: गरीबों के रोजगार के लिए संचालित महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर इसके मूल स्वरूप को बदलने पर विपक्ष ने आज सदन में स्थगन प्रस्ताव लाकर चर्चा कराने की मांग की। इस पर सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई और इसे नियमों के खिलाफ बताया। सभापति धरम लाल कौशिक ने विपक्ष स्थगन खारिज कर दिया जिससे नाराज कांग्रेस विधायकों ने कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।
शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मनरेगा पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए कहा कि केंद्र ने इस योजना का नाम बदलने के साथ ही इसके मूल स्वरूप को भी बदल दिया है। ये गरीबों को रोजगार देने की योजना अब केंद्र की मर्जी का मामला बन गया है। उमेश पटेल और कवासी लखमा ने भी चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि अब स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल रहा है और वह बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं।
इस बीच अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने कल ही कह दिया था कि वह इस मुद्दे पर बहिष्कार कर चले जाएंगे फिर आज सदन को राजनीति का मंच क्यों बना रहे हैं। चंद्राकर की यह बात सुनकर विपक्ष हंगामा करने लगा इस दौरान सत्ता पक्ष से भी जवाबी हमले होने लगे। इस बीच सभापति धरमलाल कौशिक ने विपक्ष का स्थगन नामंजूर करने की घोषणा कर दी। आसंदी की इस व्यवस्था से नाराज होकर कांग्रेस के सभी सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)