- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। मौसम में आए इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है, हालांकि अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.4°C दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.5°C रायपुर के माना एयरपोर्ट में दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 37°C और न्यूनतम 19°C रहने का अनुमान है। आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और शाम के समय बारिश या गरज-चमक की संभावना है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)