• breaking
  • Chhattisgarh
  • विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी.

विधानसभा के मानसून सत्र के लिए अधिसूचना जारी.

4 years ago
181

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है। 26 से 30 जुलाई तक मानसून सत्र चलेगा। विधानसभा द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार मानसून सत्र में 5 बैठकें होंगी। मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने तैयारी शुरू कर दी है। हाल ही में हुई बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई।

प्रमुख सचिव ने बताया कि सत्र के दौरान सोमवार से शुक्रवार तक प्रश्नोत्तर काल होगा तथा अन्य शासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे। वहीं शुक्रवार 30 जुलाई को अंतिम ढाई घंटों के दौरान अशासकीय कार्य संपादित होंगे।

उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान कोविड—19 के संबंध में दिशा निर्देशों का पालन किया जाएगा।

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

कविता

कहानी

लेख

राजनीति न्यूज़