- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- महेंद्र सिंह धोनी का आया एप्लीकेशन शिक्षक बनने के लिए! जानिए पूरा मामला.







महेंद्र सिंह धोनी का आया एप्लीकेशन शिक्षक बनने के लिए! जानिए पूरा मामला.
अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा शिक्षक के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने ऑनलाइन आवेदन किया है। इतना ही नहीं, कटऑफ के आधार पर उसका नंबर इंटरव्यू देने वाले उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर है। इंटरव्यू देने के लिए शुक्रवार को जब लिस्ट का टॉपर नहीं पहुंचा तो शिक्षा विभाग के अफसरों के कान खड़े हो गए। उन्होंने मामले को फर्जी मानते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की। मजेदार बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी नामक इस शख्स ने पिता का नाम सचिन तेंदुलकर लिखा है। बहरहाल, यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
दरअसल रायगढ़ जिले के आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम सरकारी स्कूल में शिक्षकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। इसमें एक उम्मीदवार का नाम महेंद्र सिंह धोनी पिता सचिन तेंदुलकर था। इस उम्मीदवार ने खुद को रायपुर निवासी बताया है। शुक्रवार को आवेदकों को इंटरव्यू के लिए बुलवाया गया था, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी पिता सचिन तेंदुलकर के नाम से भरे आवेदन का उम्मीदवार नहीं आया। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी।
इंटरव्यू लिस्ट में सबसे ऊपर,
महेंद्र सिंह धोनी के नाम से भरे गए आवेदन में संबंधित ने अपने आप को BIT दुर्ग से ग्रेजुएट करने का उल्लेख किया है। वहीं उसका कटऑफ 98 प्रतिशत से अधिक है। प्रतिशत के हिसाब से इंटरव्यू की लिस्ट में वह सबसे ऊपर था।
रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य ने कहा, कटऑफ के हिसाब से उसका नाम सूची में सबसे ऊपर है। इंटरव्यू में नहीं आने पर स्पष्ट है कि संबंधित व्यक्ति फर्जी है। ऐसे में इसकी सूचना विभाग की ओर से पुलिस को दी गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच करेगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)


















ब्रेकिंग न्यूज़
कविता
कहानी
लेख
राजनीति न्यूज़