- Home
- Chhattisgarh
- ■छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी [ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ] की भिलाई नगर शहर अध्य्क्ष शिखा साहू मनोनीत.
■छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी [ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ] की भिलाई नगर शहर अध्य्क्ष शिखा साहू मनोनीत.
■भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष [ सांस्कृतिक-साहित्यिक प्रकोष्ठ ] दिलीप षडंगी ने आदेश जारी किया.

छत्तीसगढ़
_________
सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली भिलाई की शिखा साहू को प्रदेश कांग्रेस संगठन ने अहम जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में भिलाई शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधायक देवेंद्र यादव की अनुसंशा पर शिखा की नियुक्ति हुई है।
इसके लिए सांस्कृतिक-साहित्यिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी ने आदेश जारी किया है। जारी नियुक्ति आदेश में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार सेक्टर-5 में रहने वाली शिखा साहू को भिलाई शहर कांग्रेस सांस्कृतिक-साहित्यिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनाया जाता है।
दिलीप षड़ंगी ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की भावनाओं के अनुरूप प्रदेश कमेटी के निर्देशन में पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश में लोक-कला, संस्कृति से जुड़े लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परतापूर्वक कार्य करें। प्रकोष्ठ की मासिक गतिविधियो से प्रदेश मुख्यालय को अवगत कराते रहें।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)