- Home
- Chhattisgarh
- ■ माँ शारदा समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट. ■ शिक्षकों का सम्मान.
■ माँ शारदा समर्थ चेरिटेबल ट्रस्ट. ■ शिक्षकों का सम्मान.

♀ 20 शिक्षकों एवं 25 शिक्षिकाओं का सम्मान.
♀ विशेष उपस्थिति-सांसद विजय बघेल,उद्योगपति विजय गुप्ता, सतीश झाम्ब,राजकुमार तिवारी,ट्रस्ट के संस्थापक संतोष राय.

♂ भिलाई
_________
माँ शारदा समर्थ चेरीटेबल ट्रस्ट,भिलाई द्वारा शिक्षको का सम्मान कार्यक्रम के दौरान लीग से हटकर कार्य कर रहे विशेष शिक्षक ,बी आर पी ,सी डब्लू एस एन, श्रीमती पुष्पा भट्टाचार्य,दुर्ग (शहरी),श्रीमती इति दास गुप्ता,दुर्ग (ग्रामीण),श्रीमती सरोज खोब्रागढे ,धमधा विकासखण्ड ,दुर्ग , श्री घनश्याम साहू,पाटन विकास खण्ड,दुर्ग का सम्मान होटल अमित पार्क इन्टरनेशनल,भिलाई के सभागृह मे साँल पहनाकर एव प्रशस्ति पत्र देकर किया गया ! इस कार्यक्रम मे दुर्ग जिले के बीस शिक्षकों एव पच्चीस शिक्षिकाओ को मिलाकर कुल पैतालिस गुरूजनो का सम्मान किया गया !
इस दौरान कार्यक्रम मे मुख्यअतिथी श्री विजय बघेल, सांसद,जिला दुर्ग ,श्री विजय गुप्ता,समाज सेवी एवं उद्योगपति ,श्री सतीश झाम्ब,उद्योगपति,श्री राजकुमार तिवारी,एडवोकेट एवं माँ शारदा समर्थ चेरीटेबल ट्रस्ट के संस्थापक श्री सन्तोष राय उपस्तिथ एवं गणमान्य लोग उपस्तिथ थे !
हम आपको यहा बताना चाहेगें कि, समावेशी शिक्षा अन्तर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चो को समाज की मुख्यधारा से जोडने का कार्य बी आर पी (सी डब्लू एस एन) शिक्षकों द्वारा विगत 12 वर्षो से किया जा रहा है!
न्यून से लेकर अति गम्भीर बच्चो को यह अपने अपने विकासखण्डो मे कार्य क्षमता मे वृद्धि करने का दायित्व इन बी आर पी (सी डब्लू एस एन) के माध्यम से किया जा रहा है !
यह अपनी सेवा से अति गम्भीर दिव्यांग बच्चो के साथ साथ पालको के नकारात्मक भाव को दूर कर इन्हे जागरुक करने,घर घर जाकर बच्चो के क्षमता विकास मे सहयोग करना,विध्यालय मे ऐसे बच्चो की पहचान कर उनके स्तर के अनुसार शिक्षण देना,एव आवश्कता अनुरुप उपकरण/सामग्री प्रदान करना तथा शासन की समस्त सुविधाओ की पहुच दिव्यांग्य बच्चो तक हो,इसके लिये प्रयास करना,इत्यादी शामिल है !
विध्यालय के सामान्य शिक्षको को दिव्यांग्य बच्चो के प्रति समक्ष विकसित करने का कार्य किया जा रहा है !
दिव्यांग्य बच्चे एवं उनके पालक जो शारिरीक व मानसिक तकलीफ का शिकार थे,आज इन बी आर पी (सी डब्लू एस एन) विशेष शिक्षकों के सहयोग से समाज के मुख्यधारा मे जुड़ने मे सफल हो पाये है !
आज माँ शारदा समर्थ चेरीटेबल ट्रस्ट,भिलाई द्वारा ऐसे विशेष शिक्षको का सम्मान एक अनुकरणीय पहल थी ,ऐसे प्रयासों व पहल से ऐसे शिक्षको का मनोबल और भी बढता है व समाज सुदृढ होता है !
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)