- Home
- Chhattisgarh
- ■छत्तीसगढ़ भूमि पुण्य भूमि, माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की, भगवान राम अंचल के भांजे-भूपेश बघेल.
■छत्तीसगढ़ भूमि पुण्य भूमि, माता कौशल्या छत्तीसगढ़ की, भगवान राम अंचल के भांजे-भूपेश बघेल.

♀ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चरोदा और भिलाई-3 में लिया दशहरा उत्सव में हिस्सा.
♀ दशहरा असत्य पर सत्य की,बुराई पर अच्छाई की,अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है-भूपेश बघेल.

●चरोदा-भिलाई-3
__________________
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विजयादशमी के अवसर पर भिलाई-3,कुम्हारी एवं चरोदा में कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य की, बुराई पर अच्छाई की, अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चरौदा में कहा कि छत्तीसगढ़ अंचल पुण्य भूमि है यह भगवान राम का ननिहाल है इस तरह भगवान राम अंचल के भांजे हैं। उन्होंने कहा कि हर साल हम विजयादशमी के अवसर पर यहां जुटते हैं। सुंदर परंपरा को निभाते हैं अपने मन में अच्छे संकल्प लेते हैं। आप सब वर्षों से इस परंपरा को निभाते आए हैं। हमारी परंपरा हमारी शक्ति है। विजयादशमी का पर्व हमें याद दिलाता हैं कि हमें निरंतर सत्य का सम्मान करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान राम एवं माता सीता की अर्चना की। साथ ही उन्होंने समिति के पदाधिकारियों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि हर साल आप लोग दशहरे का यह सुंदर पर्व मनाते हैं लोग यहां जुटते हैं दशहरे का यह पर्व हमें बहुत उल्लास से भर देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कौशल्या मां के मंदिर के परिसर का विस्तार भी किया गया है तथा यहां सौंदर्यीकरण का भी कार्य किया गया है। भगवान राम श्री आदर्श हम सब के आदर्श हैं और हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि भगवान राम का ननिहाल रही है। दशहरा का यह पर्व हमें शुभ संकल्पों के साथ निरंतर बेहतर कार्य करने प्रेरित करता है।
*भिलाई-3 में भी लिया हिस्सा-* भिलाई-3 में भी मुख्यमंत्री विजयादशमी पर्व के अवसर पर शामिल हुए और नागरिकों को पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि असत्य पर सत्य की जीत का यह पर्व हमें शुभ संकल्पों की याद दिलाता है। साथ ही हमें यह भी याद दिलाता है कि निरंतर शुभ आदर्शों पर चलते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम का ननिहाल कौशल प्रदेश रहा है इस प्रदेश से रामकथा की बहुत सुंदर स्मृतियां जुड़ी है। राम कथा से जुड़ी इन स्मृतियों को संजोए रखने के लिए छत्तीसगढ़ शासन विशेष रूप से प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि कौशल्या माता मंदिर का सौंदर्यीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष कोरोना की वजह से पर्व का उत्साह थोड़ा फीका रहा था इस बार पर्व का उत्साह पिछले साल की तुलना में ज्यादा लग रहा है। मैं आप सभी को दशहरा पर्व की बधाई देता हूँ तथा कामना करता हूं कि यह पर्व आपके जीवन में खुशहाली लाए।
इस अवसर पर शैलेष नितिन त्रिवेदी वरिष्ठ कांग्रेसी सहित पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती त्तुलसी साहू जी विशेष रूप से उपस्थित थे. आयोजन समिति के संरक्षक सुजीत बघेल, प्रेसिडेंट प्रकाश लोहाणा, वाइस प्रेसिडेंट कमलेश चंद्राकर, कोषाध्यक्ष एल. बी. वर्मा, महासचिव जनाब नजरुल इस्लाम, जवाहर यादव, सचिव सतीश धुरंधर, सलाहकार पार्षद राजेश डांडेकर, भूखन भटरिया, प्रचार सचिव अरुण वर्मा व सभी अतिथियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया. आयोजन का सफल संचालन सुजीत बघेल ने किया. आभार प्रकाश लोहाणा ने किया. इस अवसर पर कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, पार्षद, एल्डरमैन व भारी संख्या में आम जनता उपस्थित थी।
चरोदा दशहरा आयोजन समिति के वेंकट रमन्ना और उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजन किया गया. भिलाई 3 बिजली नगर में सुजीत बघेल के नेतृत्व में सार्वजनिक विजयादशमी उत्सव समिति के द्वारा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेश नितिन त्रिवेदी विशेष अतिथि समाज सेवी चैतन्य बघेल ने की. विशेष रूप से मनीष बंछोर ओ.एस.डी. मुख्यमंत्री शासन उपस्थित थे।
[ ●डॉ. नौशाद सिद्दीकी, ब्यूरो प्रमुख ‘छत्तीसगढ़ आसपास’. ]
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)