- Home
- Chhattisgarh
- ■साप्ताहिक राशिफल [18-24 अक्टूबर :2021] ■आचार्य श्री उदयशंकर जोशी.
■साप्ताहिक राशिफल [18-24 अक्टूबर :2021] ■आचार्य श्री उदयशंकर जोशी.
【 ज्योतिष आर्य भट्ट,तंत्र-मंत्र वाचस्पति,ज्योतिष मिलेनियम मानद उपाधि सम्मानित श्री उदयशंकर जोशी ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए प्रति सप्ताह सोमवार से रविवार तक का राशिफल हमारे पाठकों एवं वीवर्स के लिए लिख रहे हैं. इस सप्ताह [18-24 अक्टूबर 2021] का राशिफल पढ़ें और इसका लाभ प्राप्त करें.
-संपादक 】
साप्ताहिक राशिफल।
।। श्री स्वामी समर्थ ।।
१. मेष
मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह उनका उग्र स्वभाव कुछ तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है, अपने कार्य क्षेत्र में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। आपके सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ आपके संबंध कुछ कटु हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। इस सप्ताह किए गए प्रयास आपको आने वाले भविष्य में काफी लाभ देंगे।
भाग्य अंक – 3
२. वृषभ
यह सप्ताह वृषभ राशि वाले जातकों का काफी अच्छा रहेगा। विदेश से कुछ अच्छे संपर्क प्राप्त होंगे। व्यापार का विस्तार होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। इस सप्ताह किए गए अध्ययन आपको आने वाले समय में काफी लाभ देंगे। इस सप्ताह आपको धन प्राप्त हो सकता है आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
भाग्य अंक – 5
३. मिथुन
मिथुन राशि वाले जातकों का यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज काफी रोमांचक दिन रहेगा। अपने प्रिय के साथ बाहर घूमने पर में जा सकते हैं। उनको कुछ नया उपहार आप दे सकते हैं। आज घर पर कुछ मांगलिक कार्य भी आपके हो सकते हैं।
भाग्य अंक – 5
४. कर्क
यह सप्ताह कर्क राशि वाले जातकों का मिलाजुला परिणाम देगा। आपको कार्यक्षेत्र पर थोड़ा संघर्ष करने की आवश्यकता है। अपने बॉस के साथ अपने संबंध अच्छे रखें नहीं तो आने वाले समय में आपको इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। इस सप्ताह मन लगाकर विद्या ग्रहण करने की आवश्यकता है सेहत आपकी आज काफी अच्छी रहेगी।
भाग्य अंक – 7
५. सिंह
सिंह राशि वाले जातकों का यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह किए गए प्रयास आपको आने वाले समय में काफी अच्छे परिणाम देंगे। पिछले समय में किए गए प्रयास का इस सप्ताह आपको फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस सप्ताह किया गया धन निवेश आपको कुछ ही समय में काफी अच्छा परिणाम देगा माता-पिता का पूर्ण आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा।
भाग्य अंक – 2
६. कन्या
कन्या राशि के जातकों का यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से कुछ शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं। आप अपनी संतान के ऊपर गर्व महसूस करेंगे। सेहत का थोड़ा ध्यान रखें बाहर की तली भुनी वस्तुएं ना खाएं। भाई बहनों के साथ आज कुछ विवाद हो सकते हैं।
भाग्य अंक – 8
७. तुला
यह सप्ताह तुला राशि वाले जातकों का काफी अच्छा रहेगा। घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह आप अपने परिवार के साथ पूर्ण समय व्यतीत कर सकते हैं। अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। पिछले किए गए प्रयास फायदेमंद साबित होंगे। धन संबंधित निवेश आपको लाभ देंगे। प्रॉपर्टी संबंधित निवेश भी आपको लाभ दे सकते हैं।
भाग्य अंक – 4
८. वृश्चिक
यह सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातकों को काफी शुभ रहेगा। विदेश जाने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। आज किया गया अध्ययन आपको लाभ देगा। आपको विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने का अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में यदि आप भाग ले रहे हैं तो आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
भाग्य अंक – 3
९. धनु
यह सप्ताह धनु राशि वाले जातकों का मिलाजुला परिणाम देगा। मित्रों के साथ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जरूरत से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी, जिसके कारण आपको तनाव महसूस होगा। आपको अपने खान-पान के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है हो सके तो बाहर की वस्तुओं का परहेज करें और संतुलित आहार लें।
भाग्य अंक – 9
१०. मकर
यह सप्ताह मकर राशि वाले जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस सप्ताह किए गए प्रयास आपको आने वाले भविष्य में काफी अच्छे लाभ देंगे। इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र से कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है पदोन्नति के पूर्ण सहयोग आपके बन रहे हैं आपकी सैलरी में भी आज इंक्रीमेंट देखा जा सकता है सेहत का थोड़ा ध्यान रखें बाहर की वस्तुओं का परहेज करें हो सके संतुलित आहार लें।
भाग्य अंक – 6
११. कुंभ
यह सप्ताह कुंभ राशि वाले जातकों का काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। इस सप्ताह किया गया अध्ययन आपको काफी लाभ देगा। विदेश जाने के अवसर आपको प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको सम्मानित किया जाएगा पुरस्कृत किया जाएगा। जो जातक कलाशेत्र से जुड़े हुए हैं उनको कुछ नए संपर्क प्राप्त होंगे जिनसे उनका भाग्य उदय होगा।
भाग्य अंक – 5
१२. मीन
मीन राशि वाले जातकों का यह सप्ताह संघर्षपूर्ण हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिक संघर्ष करेंगे निश्चित तौर से उसका परिणाम सुख प्राप्त आपको हो सकता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। किसी ऐसे पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके पुराने दिनों को तरोताजा करें। आज माता का पूर्ण आशीर्वाद आप ले।
भाग्य अंक – 1
जन्मपत्री, हस्तरेखा, वास्तु विशेज्ञा।
आचार्य श्री उदय शंकर जोशी।
ज्योतिष आर्यभट्ट, तंत्र मंत्र वाचस्पति, ज्योतिष मिलेनियम, मानद उपाधि से सम्मानित।
9350133330
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)