- Home
- Chhattisgarh
- ■साप्ताहिक राशिफल [25-31 अक्टूबर :2021] ■आचार्य श्री उदयशंकर जोशी.
■साप्ताहिक राशिफल [25-31 अक्टूबर :2021] ■आचार्य श्री उदयशंकर जोशी.
【 ज्योतिष आर्य भट्ट,तंत्र-मंत्र वाचस्पति,ज्योतिष मिलेनियम मानद उपाधि सम्मानित श्री उदयशंकर जोशी ‘छत्तीसगढ़ आसपास’ के लिए प्रति सप्ताह सोमवार से रविवार तक का राशिफल हमारे पाठकों एवं वीवर्स के लिए लिख रहे हैं. इस सप्ताह [25-31 अक्टूबर 2021] का राशिफल पढ़ें और इसका लाभ प्राप्त करें.
-संपादक 】
साप्ताहिक राशिफल।
।। श्री स्वामी समर्थ ।।
१. मेष
मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। संतान पक्ष से कुछ सुख समाचार आपको प्राप्त हो सकता है, कार्य क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे, सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। विदेश जाने का अवसर आपको प्राप्त हो सकता है, सेहत का ध्यान रखें माताजी का पूर्ण आशीर्वाद ले।
२. वृषभ
यह सप्ताह वृषभ राशि वाले जातकों मिलाजुला परिणाम देगा। मानसिक चिंता सताएगी। सेहत अच्छी रहेगी, कार्य के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं, इसके कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं, हो सके पर्याप्त आराम करें। घर परिवार का माहौल काफी अच्छा रहेगा भाई बहनों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।
३. मिथुन
यह सप्ताह मिथुन राशि वाले जातकों का काफी अच्छा रहेगा। मित्रों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन लाभ आपको प्राप्त होगा, धन संबंधित निवेश आप सोच समझकर करें। अपने से बड़ों या उच्च अधिकारियों की सलाह मशवरा के द्वारा ही धन निवेश करें। प्रॉपर्टी संबंधित लाभ आपको हो सकता है।
४. कर्क
यह सप्ताह कर्क राशि वाले जातकों का कुछ तनावपूर्ण हो सकता है। हो सके अपनी सेहत का पूर्ण रूप से ध्यान रखें, पर्याप्त आराम करने का दिन है, कई समय से विलंबित कार्य पूर्ण हो सकता है। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। इस सप्ताह किया गया निवेश आने वाले भविष्य में आपको लाभ देगा।
५. सिंह
सिंह राशि के जातकों का यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं घूमने फिरने। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको कार्यस्थल पर प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहेगा। इस सप्ताह की गई पढ़ाई का आपको आने वाले भविष्य में काफी लाभ देगा। विदेश जाने के अवसर विद्यार्थियों को प्राप्त हो सकते हैं।
६. कन्या
यह सप्ताह कन्या राशि वाले जातकों को काफी अच्छा रहेगा। घर परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके पूर्व के दिनों का आनंद आप ले सकते हैं। इस सप्ताह किया गया धन निवेश आपको आने वाले भविष्य में काफी लाभ देगा।
७. तुला
यह सप्ताह तुला राशि वाले जातकों के लिए कुछ तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। वाद विवाद की स्थिति हो सकती है हो सके इससे बचें। कार्यस्थल पर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, धन संबंधित निवेश सोच-समझकर करें, संतान की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं माताजी का पूर्ण आशीर्वाद आजा आप ले।
८. वृश्चिक
यह सप्ताह वृश्चिक राशि वाले जातकों का मिलाजुला परिणाम देगा। घर परिवार में वाद विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। अपने भ्राता के साथ हो सके इस स्थिति से दूर रहे। सप्ताह कहीं बाहर घूमने फिरने आप जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। धन संबंधित लाभ आपको प्राप्त हो सकता है, कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें।
९. धनु
यह सप्ताह धनु राशि वाले जातकों का काफी अच्छा रहेगा। कार्यस्थल का माहौल काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है। आपके दुश्मन प्रबल हो सकते हैं, समाज में आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखी जा सकती है, नौकरी से संबंधित पदोन्नति के पूर्ण प्रबल योग बन रहे हैं।
१०. मकर
यह सप्ताह मकर राशि वाले जातकों का काफी खुशनुमा रहेगा। मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं उन्हें कहीं बाहर घूमने फिरने ले जाएं। संतान पक्ष से कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आप अपने संतान के ऊपर गर्व महसूस करेंगे। विदेश से कुछ नए संपर्क आपको प्राप्त हो सकते हैं व्यापार का विस्तार आज हो सकता है।
११. कुंभ
यह सप्ताह कुंभ राशि वाले जातकों का काफी अच्छा रहेगा। सेहत काफी अच्छी रहेगी। इस सप्ताह किया गया कार्य आने वाले भविष्य में काफी लाभ देगा। धन संबंधित निवेश लाभ देंगे। वाहन आदि सुख को प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित निवेश आपको अधिक लाभ देंगे माता-पिता का पूर्ण आशीर्वाद आज आप ले।
१२. मीन
यह सप्ताह मीन राशि वाले जातकों का काफी खुशनुमा रहेगा। जिन जातकों को नौकरी नहीं लग रही थी आज प्रबल योग है। नौकरी लगने के भाई बहनों का पूर्ण सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। घर परिवार का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार को लेकर कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। आज का दिन आपको काफी ज्यादा यादगार साबित होगा।
आचार्य श्री उदय शंकर जोशी।
ज्योतिष आर्यभट्ट, तंत्र मंत्र वाचस्पति, ज्योतिष मिलेनियम, मानद उपाधि से सम्मानित।
9350133330
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)