- Home
- Chhattisgarh
- कांग्रेस भवन, रायपुर में फिर हुआ हंगामा, मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव ने पकड़ी कॉलर, जमकर हुआ विवाद
कांग्रेस भवन, रायपुर में फिर हुआ हंगामा, मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस महासचिव ने पकड़ी कॉलर, जमकर हुआ विवाद
4 years ago
200
0
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में एक बार फिर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। यहां आज दोपहर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने ही कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और कांग्रेस महासचिव अमरजीत सिंह चावला के बीच विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि राजीव भवन के सामने गाड़ी को हटाने जैसी मामूली बात को लेकर को लेकर सन्नी और चावला के बीच शुरू हुआ विवाद गाली-गलौच तक जा पहुंचा। फिर प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही दोनों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ लिया। मौके पर ही मोहन मरकाम ने दोनों को शांत करने का प्रयास किया और समझाइश देते हुए अंदर चले गए। हालाँकि इसके बाद भी दोनों के बीच तनातनी दिखी और इन्हें रोकने के लिए वहां मौजूद अन्य लोगों ने इन्हें रोका और अलग-अलग दिशाओ में लेकर चले गए।
साभार टीआरपी
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)