- Home
- Chhattisgarh
- लोकप्रिय शो केबीसी में छत्तीसगढ़ के अद्वैत शर्मा ने जीते इतने लाख रूपए, प्रदेश में खुशी का माहौल.
लोकप्रिय शो केबीसी में छत्तीसगढ़ के अद्वैत शर्मा ने जीते इतने लाख रूपए, प्रदेश में खुशी का माहौल.

कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 13 के मंगलवार को ‘स्टूडेंट स्पेशल वीक’ के एपिसोड में कल के रोल ओवर कंटेस्टेंट अद्वैत शर्मा के साथ खेल की शुरुआत हुई. कल के एपिसोड में अद्वैत ने 9 सवाल के सही जवाब देते हुए 1 लाख 80 हजार रूपए की राशि अपने नाम की थी. 3 लाख हजार के सवाल का सही जवाब देते हुए उन्होंने अपना सफर शुरू किया. हालांकि अपने इस पूरे सफर में अद्वैत ने 6 लाख 40 हजार रूपए जीते हैं. वह बड़े होकर साइंटिस्ट बनाना चाहते हैं. बता दें कि अद्वैत शर्मा (10 साल) मूलत: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रहने वाले हैं, परंतु उनके पिता अजय शर्मा पिछले चार सालों से एनटीपीसी के तिलाईपाली माइंस में पदस्थ हैं. अद्वैत अब रायगढ़ में ही अपने परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर रहे. अद्वैत ने कहा कि वह केबीसी में जीती हुई रकम अपनी पढ़ाई पर खर्च करना चाहते हैं और बचे हुए पैसों से वह चॉकलेट खरीदना पसंद करेंगे. साइंटिस्ट बनने की इच्छा रखने वाले अद्वैत ने अमिताभ बच्चन से कहा कि वह ग्लोबल वार्मिंग को काबू करना चाहते हैं और वह ऐसी खोज करना चाहते हैं जिससे पोलर बेयर की प्रजाति जो नष्ट हो रही है, उन्हें नया जीवन मिले. अद्वैत के विचारों से अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा प्रभावित नजर आए. उन्होंने कहा कि उन्हें यह सोचकर खुशी होती है कि इस देश का भविष्य इस तरह से विचार करता है.
12 लाख 50 हजार के लिए अद्वैत के सामने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछा गया सवाल ‘इन में से कौन सिल्क रुट से चीन की यात्रा करने वाले पहले यूरोपियन यात्रियों में एक थे, जिन्होंने ‘इल मिलियोने’ नाम की किताब लिखी थी ?’ यह था. जवाब के तौर पर उनके सामने क्रिस्टोफर कोलोम्बोस, मार्को पोलो, वास्को द गमा, बर्तोलोमपु डायस यह चार पर्याय थे. अद्वैत ने इस सवाल के जवाब के बारें में कन्फर्म नहीं होने के कारण इस खेल को क्विट करने का फैसला लिया. इस सवाल का सही जवाब था ‘मार्क पोलो’.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)