- Home
- Chhattisgarh
- रेल्वे यात्री कृपया ध्यान दें, इन 3 दिनो तक रद्द रहेगी ये ट्रेने, राजनांदगांव व कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन को कोका स्टेशन से जोड़ने…, नही चलेंगी दुर्ग-गोंदिया….
रेल्वे यात्री कृपया ध्यान दें, इन 3 दिनो तक रद्द रहेगी ये ट्रेने, राजनांदगांव व कलमना के बीच तीसरी रेल लाइन को कोका स्टेशन से जोड़ने…, नही चलेंगी दुर्ग-गोंदिया….
4 years ago
254
0
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव में तीसरी लाइन का काम चल रहा है। कोका स्टेशन को भी तीसरी लाइन से जोड़ा जा रहा है। यह काम अंतिम दौर पर है। कोका स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना बाकी है। मंगलवार से यह काम शुरू होगा। इसके चलते इस रूट की गाड़ियों का परिचालन प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इस मार्ग की चार गाड़ियों को तीन दिन के लिए रद्द कर दिया है।
1. 23, 24 एवं 25 नवंबर को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-गोंदिया स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
2. 23, 24 एवं 25 नंबवर को गोंदिया से चलने वाली गोंदिया-इतवारी स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
3. 23, 24 एवं 25 नवंबर को इतवारी से चलने वाली इतवारी-गोंदिया स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
4. 23, 24 एवं 25 नंवबर को गोंदिया से चलने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन रद्द रहेगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)