- Home
- Chhattisgarh
- कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया निर्देश, हफ्ते भर से अधिक क्वारंटीन के साथ साथ, इन नियमों का करना होगा पालन.
कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर केंद्र सरकार ने जारी किया निर्देश, हफ्ते भर से अधिक क्वारंटीन के साथ साथ, इन नियमों का करना होगा पालन.
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट के बाद सरकार ने लोगो को सचेत रहने और कोरोनो नियमो का सख्ती से पालन करने को कहा है। भारत सरकार ने रविवार को बाहर ने आने वाले यात्रियों के लिए दिशानिर्देश जारी किए। भारत सरकार ने 12 देशों के यात्रियों के लिए निर्देश जारी कर कहा कि बाहर से आने वाले यात्रियों को भारत में भी कोरोना टेस्ट कराना होगा।
भारत सरकार ने निर्देश जारी कर कहा है कि बाहर से आने वाले यात्रियों को भारत में भी कोरोना टेस्ट कराना होगा और नेगेटिव रिपोर्ट लाने वालों को भी 14 दिन के लिए क्वारंटीन रहना होगा। वहीं, एक हफ्ते बाद फिर टेस्ट कराना होगा।
यूरोप, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर, हांगकांग, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, न्यूजीलैंड, इजराइल, जिम्बाबे, बांग्लादेश, मॉरीशस से आने वाले यात्रियों के लिए जारी किया गया है यह निर्देश । नई गाइडलाइन 1 दिसंबर से लागू होंगी।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)