- Home
- Chhattisgarh
- ■सर ! प्लीज़ तिरंगे का अपमान ना होने दें.
■सर ! प्लीज़ तिरंगे का अपमान ना होने दें.

■ज्ञापन : ‘स्वयंसिद्धा-ए-मिशन’
■एनजीओ द्वारा रिसाली निगम आयुक्त सुशील बाबर को ज्ञापन सौंपा गया.

■’स्वयंसिद्धा’ की डायरेक्टर डॉ. सोनाली चक्रवर्ती के साथ कोर कमेटी मेम्बर नीलिमा शुक्ला, शीला प्रकाश,मेनका वर्मा,अर्चना सेनगुप्ता के देबजानी मजूमदार उपस्थित थे.

♀ भिलाई
कृपया पूरे क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने एवं तिरंगे का अपमान ना होने देने में हमारी सहायता करें।
पूरे भिलाई में 20 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव के चलते हर प्रत्याशी के चुनावी बैनर,पोस्टर, झंडे विभिन्न स्थानों पर लगे हैं ।
गौरतलब है कि कई पार्टियों ने अपने चुनाव चिह्न तिरंगे पर बनवाए हैं ।मतदान के पश्चात इन पोस्टरों के कारण स्वच्छता भी नष्ट होगी व जगह-जगह पड़े रहने से तिरंगे का अपमान का भय है ।
कृपया प्रत्याशियों से मतदान के पूर्व या पश्चात अपने बैनर,पोस्टर,झंडे हटा लेने का आदेश जारी करें तो हम आपके आभारी होंगे”।
इस आशय का ज्ञापन
स्वयंसिद्धा-ए मिशन विद ए विजन एनजीओ के द्वारा रिसाली निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन श्री सुशील बाबर को सौंपा गया।
स्वयंसिद्धा की डायरेक्टर डॉ.सोनाली चक्रवर्ती ने बताया कि चुनावों के मद्देनजर प्रचार प्रसार के लिए किए जाने वालों कार्यों से हम वाकिफ हैं एवं यह आवश्यक है हम इससे सहमत हैं परंतु चुनाव के पश्चात इन बैनर पोस्टर,पैम्पलेट, झंडो का कोई नाम लेवा नहीं होगा। वे इधर उधर पड़े रहेंगे। स्वच्छता तो नष्ट होगी ही साथ ही दूर से देखने पर हमें चुनाव चिन्ह नहीं अपितु तिरंगा नजर आता है वह पैरों के नीचे आना बिल्कुल अच्छा नहीं है इसीलिए हमने इस आशय का ज्ञापन आयुक्त दफ्तर में एवं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जी को छाया गार्डन में सौंपा है ।
नीलिमा शुक्ला जो कि एक निजी स्कूल की प्राचार्य हैं अपने छात्रों को लगातार यह शिक्षा दे रही है कि जहां भी वह ज़मीन पर झंडा देखे उसे संभाल कर घड़ी करके रखें निश्चित स्थान पर रखें। शीला प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों से हम वैसे तो परेशान है ही। रास्ते में एक्सीडेंट का डर है लेकिन उनके पेट में इन झंडो के जाने से उनके लिए भी बहुत दिक्कत का कारण हो जाएगा।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)