- Home
- Chhattisgarh
- ■भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक मलय मुखर्जी का निधन. ■74 वर्षीय वैश्विक इस्पात उद्योग के विशेषज्ञ मलय मुखर्जी का निधन 29 जनवरी को नई दिल्ली के फोर्टिस वसंत कुंज अस्पताल में हुवा, वे कई दिनों से वेंटिलेशन में थे.
■भिलाई इस्पात संयंत्र के पूर्व महाप्रबंधक मलय मुखर्जी का निधन. ■74 वर्षीय वैश्विक इस्पात उद्योग के विशेषज्ञ मलय मुखर्जी का निधन 29 जनवरी को नई दिल्ली के फोर्टिस वसंत कुंज अस्पताल में हुवा, वे कई दिनों से वेंटिलेशन में थे.
मलय मुखर्जी को जुड़ाव भिलाई से काफी करीबी रहा. मुखर्जी जी को खनन और इस्पात उद्योग में तकनीकी, वाणिज्यिक और प्रबंध कीय भूमिकाओं में 43 वर्षों का अनुभव था.
मलय मुखर्जी भारतीय प्रोधोगिकी संस्थान खड़कपुर से विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की और मास्को में यूएसएसआर राज्य आयोग से खनन में मास्टर डिग्री प्राप्त की.
मलय मुखर्जी 1991 और 1992 के बीच स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, भिलाई इस्पात संयंत्र में महाप्रबंधक[वर्क्स] में अपनी सेवाएं दी थी.
मलय मुखर्जी 1993 में इस्पात इंटरनेशनल में शामिल हुए और 1995-1996 के बीच मेक्सिको के कार्यकारी निदेशक और 1996-1999 के बीच इस्पात कजाकिस्तान के सामान्य निदेशक के रूप में कार्य किये. 1999 में इस्पात यूरोप के सीईओ,2000,2002,2004 इस्पात इंटरनेशनल लंदन के अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में कार्य किये.
2004-2006 मित्तल स्टील कंपनी में सीईओ रहे. और भी कई संस्थान में उन्होंने सेवाएं दी.
वर्तमान में मलय मुखर्जी वीए टेक वैबैग लिमिटेड के अध्यक्ष थे. भारतीय धातु संस्थान के सदस्य औऱ कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के सदस्य, पेट्रोपावलोवस्क पीएलसी,जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और उत्तम वैल्यू स्टील्स लिमिटेड के बोर्ड में थे●
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)