- Home
- Chhattisgarh
- ■भिलाई : शपथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘थैंक्यू भिलाई’,2 फरवरी को.
■भिलाई : शपथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘थैंक्यू भिलाई’,2 फरवरी को.
♀ आयोजन के संदर्भ में बैठक.
♀ 9 विशिष्ट सेवा सम्मान.
♀ ‘शपथ फाउंडेशन’ के इस मोबाइल नंबर 8770442084 पर ‘थैंक्यू भिलाई’ कहकर जुड़ें.

■कोर कमेटी की बैठक में उपस्थित-राजेश चौहान, वीरेंद्र सतपथी,अशोक गुप्ता, अमिताभ भट्टाचार्य, कल्पना स्वामी,रश्मि सागर,पुष्पा पटेल,विकास जायसवाल, अभिजीत पारख,सूरज साव.
■भिलाई
शपथ फाउंडेशन भिलाई के कोर कमिटी के सदस्यों का 2 फरवरी 2022 सुबह 9 बजे शहीद स्मारक उद्यान में होने वाले आयोजन “थेँक्यु भिलाई ” की रूपरेखा व रणनीति तैयार करने हेतु कल्याण कालेज के गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी ग्रांउण्ड में मीटिंग सम्पन्न हुई !
इस दौरान हर साल की तरह इस साल भी भिलाई शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे समाज ,शिक्षा, चिकित्सा ,पर्यावरण , कला ,संगीत ,नृत्य में सेवा देने वाले व भिलाई का नाम रौशन करने वाले विशिष्ट व प्रबुद्ध जनो को शपथ फाउंडेशन कि जूरी द्वारा नौ रत्न व 9 विशिष्ठ सेवा सम्मान को अंतिम रूप दिया गया !
आपको हम बताना चाहेंगे कि थेँक्यु भिलाई का आयोजन हर वर्ष करने का उद्देश्य यह है कि सन1955 में भारत वर्ष व सोवियत संघ के बीच करार हुआ था कि भिलाई में सेल का एक यूनिट भिलाई इस्पात संयंत्र स्थापित होगा ,व इसके बाद भिलाई इस्पात संयंत्र भारत वर्ष के विभिन्न प्रदेशों व राज्यो से विभिन्न भाषाओं के श्रमिकों के योगदान से आरम्भ हुआ ,और भिलाई मानो “मिनी इंडिया” का रूप ले लिया !
शपथ का यही सदेश है कि हमारा सम्पूर्ण भारत वर्ष भिलाई “मिनी इंडिया”की तरह सामाजिक समरसता व एकता व भाई चारे से पूर्ण व खुशहाल हो !
इस मिनी इंडिया भिलाई से भिलाई इस्पात संयंत्र से कार्य कर व भिलाई के विभिन्न स्कूलों से पढ़े लिखे होनहार बच्चे आज ना सिर्फ भिलाई ,वरन पूरे भारत वर्ष व कई तो विदेशो में कार्यरत है व कई विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचाई तक पहुच कर भिलाई का नाम रौशन कर रहे है ,तो शपथ फाउंडेशन ने सोचा कि क्यो ना एक दिन साल में हम सब भिलाई वासी मिलकर भिलाई को इस हेतु धन्यवाद दे ,जिसने हमें रोजी ,रोटी, कपड़ा व मकान एवं साथ ही साथ सम्मान भी दिया !
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)