- Home
- Chhattisgarh
- ■भिलायन्स ने कहा थैंक यू ! ‘शपथ फाउंडेशन’ ने नवरत्नों को सम्मानित किया.
■भिलायन्स ने कहा थैंक यू ! ‘शपथ फाउंडेशन’ ने नवरत्नों को सम्मानित किया.
♀ आयोजन : शहीद स्मारक पार्क,सेक्टर-5,भिलाई.
♀ मुख्य अतिथि : विकास उपाध्याय संसदीय सचिव, देवेन्द्र यादव विधायक

■सम्मानित 9 रत्न- ●मोहम्मद अब्दुल सलीम ●बी.पोलम्मा
●रिकी छत्रिय
●बाबूलाल वर्मा
●शशि मोहन सिंह
●डॉ. महेशचंद्र शर्मा
●डॉ. एस ए रिजवी
●वशिष्ठ नारायण मिश्रा
●अमनदीप खरे

■भिलाई
भारत एवं सोवियत संघ के समझौते की ऐतिहासिक तिथि 2 फरवरी 1955 की तिथि को यादगार बनाए रखने के लिए शपथ फाउंडेशन भिलाई द्वारा 2 फरवरी को शहीद स्मारक पार्क सेक्टर 5 भिलाई में आयोजित थैंक्यू भिलाई कार्यक्रम में रायपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जी तथा भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव जी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ शपथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा मशाल दौड़ से प्रारंभ हुआ ,कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि वैशाली नगर निगम की महापौर शशि सिन्हा जी सभापति केशव बंछोर जी ,भिलाई नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी साहू जी ,अंत्योदय निगम के उपाध्यक्ष अनीता लोधी जी ,भिलाई ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर जी ,नगर निगम के एमआईसी प्रभारी लक्ष्मीपति राजू जी , सीजू एंथोनी जी, एकांश बंछोर जी ,आदित्य सिंह जी एवं शपथ फाउंडेशन के संरक्षक श्री वीरेंद्र सतपति जी, राजेश चौहान जी, अनिल शुक्ला जी सहित उपस्थित कौमी एकता के प्रतीक सभी धर्मों एवं सभी प्रदेश की वेशभूषा में पहुंचे कलाकारों ने थैंक्यू भिलाई के नाम से रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़कर शुभारंभ किया, स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं प्रतिवेदन का पठन संरक्षक श्री वीरेंद्र सतपथी जी ने किया ,शपथ फाउंडेशन की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा योगदान के लिए वर्ष 2022 का 9 रत्न पुरस्कार मोहम्मद अब्दुल सलीम शिक्षा के क्षेत्र में ,श्रीमती बी. पोलम्मा,नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र, रिकी छत्रिय कला एवं संगीत ,बालूराम वर्मा पर्यावरण ,शशि मोहन सिंह आईपीएस जन जागरण ,डॉक्टर महेश चंद्र शर्मा साहित्य, डॉक्टर एस ए रिजवी चिकित्सा ,वशिष्ठ नारायण मिश्रा जी, समाज सेवा के क्षेत्र से ,एवं अमनदीप खरे ,खेल के क्षेत्र से शहर का नाम रौशन करने वालो को अतिथियों के द्वारा अलंकृत किए गया! तद्पश्चात समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरनाम सिंह विदर ,समाजसेवा ,अमित राज परमार्थम, ललित अग्रवाल जी लायंस क्लब रायल

प्रेम साहू ,स्वक्षता अभियान ,सन्तोष परासर, पर्यावरण मित्र, निशू पांडे आर्टकाम एवं उनकी टीम को विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया । कोरोना काल में संक्रमित मरीजों को लाने ले जाने तथा मृत देह को अंतिम संस्कार कराने में सहयोग करने वाले बीएसपी तथा निगम के एंबुलेंस चालकों तथा मुक्तिधाम कब्रिस्तान ग्रेव्यार्ड के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया !
अपने अतिथि उद्बोधन में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय जी ने शपथ फाउंडेशन के थैंक्यू भिलाई कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए भिलाई के विकास को पूरे भारत में अद्वितीय बताया भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी ने भिलाई की संस्कृति एकता को बेमिसाल बताया, कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान शपथ फाउंडेशन की ओर से अमिताभ भट्टाचार्य, कन्हैया चुरहे ,हनी अंबादे, अभिजीत पारख, आशु महाजन, उर्मिला उपाध्याय, रश्मि सागर, कल्पना स्वामी ,सूरज साहू ,मनोज साहू ,माधव ,जितेंद्र साहनी ,अशोक साहू ,मोहन जी ,हरविंदर सिंह ,सतीश अग्रवाल ,पुष्पा पटेल ,मनोज गुप्ता ने किया ! कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ कार्यक्रम का संचालन अभिजीत पारख एवं धन्यवाद ज्ञापन शपथ के संरक्षक व अंतराष्ट्रीय क्रिकेट प्लेयर राजेश चौहान जी ने किया !
■■■ ■■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)