- Home
- Chhattisgarh
- ■प्रेस कॉन्फ्रेंस : नगर पालिक निगम भिलाई.
■प्रेस कॉन्फ्रेंस : नगर पालिक निगम भिलाई.
♀ भिलाई निगम के लिए लोगो व डिज़ाइन आमंत्रित.
♀ अंतिम तिथि 28 फरवरी 2022.

■भिलाई
नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भिलाई निगम के लिए लोगो व मोनो की डिजाइन 28 फरवरी 2022 तक जनसपंर्क विभाग के मेल आईडी एवं डाक के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं.
1978 से अस्तित्व में आए ‘विशेष क्षेत्र प्राधिकरण [साडा] के समय से प्रचलित लोगो और मोनो वर्ष 1998 में नगर पालिक निगम भिलाई के गठन के बाद भी भिलाई निगम के पहचान के रूप में उपयोग किया जा रहा है.
महापौर नीरज पाल ने लोगो और मोनो तैयार करने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं-
●लोगो व मोनो का थीम शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल,संस्कृति, धरोहर, परम्परा के साथ भिलाई की पहचान को परिलक्षित करने वाला हो.
अधिक जानकारी के लिए निगम मुख्य कार्यालय के कक्ष क्रमांक-40 में डाटा सेंटर के तकनीकी सहायक से संपर्क कर सकते हैं●
••••••••••••••••••••••••••••••••••
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)