- Home
- Chhattisgarh
- गवर्नमेंट जॉब अलर्ट, छत्तीसगढ़ में सरकारी विभाग में निकली इन पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई, पढ़े पूरी खबर
गवर्नमेंट जॉब अलर्ट, छत्तीसगढ़ में सरकारी विभाग में निकली इन पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई, पढ़े पूरी खबर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने परिवहन विभाग के लिए कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं. वे कैंडिडेट्स जिनके पास इंजीनियरिंग की डिग्री हो, वे सीजीपीएससी के इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – psc.cg.gov.in
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और परिवहन उप निरीक्षक के पद भरे जाएंगे. इनका डिटेल इस प्रकार है.
कुल पद – 20
असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर – 02 पद
डिप्टी इंस्पेक्टर ऑफ ट्रांसपोर्ट (तकनीकी) – 15 पद
बैकलॉग – 3 पद
इन पदों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 14 मई 2022 है. सेलेक्ट होने पर सैलरी महीने के एक लाख रुपए तक है. छत्तीसगढ़ के निवासियों को शुल्क नहीं देना है और बाहर के कैंडिडेट्स को 400 रुपए शुल्क भरना होगा.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)