- Home
- Chhattisgarh
- ■आज़ दिल्ली में पं.माधवराव सप्रे जयंती पर जुटेंगे साहित्यकार और पत्रकार.
■आज़ दिल्ली में पं.माधवराव सप्रे जयंती पर जुटेंगे साहित्यकार और पत्रकार.
♀ ‘छत्तीसगढ़ मित्र’ और ‘हिंदुस्तानी भाषा अकादमी’ के सहयोग से आयोजन
♀ समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ कथाकार ममता कालिया,वरिष्ठ पत्रकार सुदीप ठाकुर करेंगे.
♀ ‘व्यंग्य यात्रा’ के संपादक डॉ. प्रेम जनमेजय को ‘पं.माधवराव सप्रे छत्तीसगढ़ मित्र साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान’ प्रदान किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ मित्र द्वारा दिल्ली की संस्था हिंदुस्तानी भाषा अकादमी के सहयोग से पं माधवराव सप्रे जयंती समारोह का आयोजन आज हिंदी भवन में किया जा रहा है । इस संगोष्ठी में सप्रे जी के समग्र योगदान और उनके निबंधों में समता और विश्व बंधुत्व की भावना पर चर्चा होगी ।समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ कथाकार सुश्री ममता कालिया करेंगी और वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदीप ठाकुर करेंगे।
संयोजक डॉ सुधीर शर्मा ने बताया कि हिंदी भवन दिल्ली में सायं 5 बजे से पं माधवराव सप्रे की 151 वीं जयंती पर उनकी रचनाओं में विश्वबोध पर राष्ट्रीय संगोष्ठी और अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिलोक दीप, आथर्स गिल्ड आफ़ इंडिया के महासचिव डॉ शिवशंकर अवस्थी तथा डॉ सुशील त्रिवेदी और सुधाकर पाठक विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में व्याख्यान के अलावा पं माधवराव सप्रे छत्तीसगढ़ मित्र साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान चर्चित त्रैमासिक पत्रिका व्यंग्य यात्रा को दिया जाएगा। इसके संपादक डॉ प्रेम जनमेजय यह सम्मान ग्रहण करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज और नीरज मनजीत के नेतृत्व में 30 से अधिक साहित्यकार जा रहे हैं। द्वितीय सत्र में काव्यपाठ भी होगा जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ दिल्ली और अन्य शहरों से आए साहित्यकार शामिल होंगे। इस अवसर छत्तीसगढ़ मित्र के विशेष अंक के अलावा अनेक पुस्तकों का विमोचन भी होगा।
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)