• Chhattisgarh
  • ■छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक पं.माधवराव सप्रे-प्रो.अश्विनी केशरवानी.

■छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक पं.माधवराव सप्रे-प्रो.अश्विनी केशरवानी.

4 years ago
195

पं. माधवराव सप्रे जी का जन्म अविभाजित मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया में 19 जून 1871 में हुआ था। पिता कोडोपंत के पांच पुत्रों में वे सबसे छोटे थे। चार बड़े भाई के नाम क्रमशः रामचंद्र राव, बाबुराव, लक्ष्मण राव और गणेश राव थे। परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी। तब बड़े भाई रामचंद्र राव परिवार का भार सम्हालने लगे। जब माधवराव दो वर्ष के थे तब बड़े भाई रामचंद्र राव का स्वर्गवास हो गया। फिर बाबुराव ने परिवार का भार सम्हाला। इसके लिए उन्हें पहले जबलपुर फिर बिलासपुर में नौकरी करनी पड़ी। इस प्रकार उनका पूरा परिवार बिलासपुर आ गया, उस समय माधवराव जी मात्र चार साल के थे। उनकी प्राथमिक, मिडिल स्कूल की शिक्षा बिलासपुर और हाई की शिक्षा रायपुर में ही हुई। मिडिल स्कूल की शिक्षा उन्होंने अच्छे अंकों के साथ पास की थी जिससे उन्हें सात रूपया मासिक छात्रवृत्ति मिलने लगी। सरल और धीर गंभीर स्वभाव उन्हें माता जी से मिला। नीतिगत शिक्षा भी उन्हें यहीं मिली जिसकी जड़ें उनके जीवनपर्यन्त बनी रही। माधवराव जी की लिखने पढ़ने में अधिक रूचि थी जिसके कारण उनका व्यक्तित्व अन्य विद्यार्थियों से अलग था जिसके कारण वे शिक्षकों के प्रिय छात्र बन गये। उनके शिक्षकों में श्री नंदलाल दुबे और श्री वामनराव लाखे जी थे जिन्होंने आगे चलकर मराठी काव्य संग्रह का संपादन भी किया। श्री नंदलाल दुबे जी हिन्दी सेवक थे और उन्होंने हिन्दी में अनेक पुस्तकें लिखीं थी। उन्होंने माधवराव सप्रे के मन में हिन्दी के प्रति अगाध निष्ठा का निर्माण किया और उन्हें मेघावी लेखक के रूप में गढ़ने में सफल हो गये। इनके प्रोत्साहन से उनका झुकाव हिन्दी साहित्य के लेखन, पत्रकारिता और समाज सेवा की ओर होने लगा। यहीं उनके एक सहपाठी मित्र वामनराव राजाराम चिंचोलकर हुए जो साहित्यप्रेमी थे और आगे चलकर ‘छत्तीसगढ़ मित्र‘ के संपादक भी बने।
सन् 1889 में सप्रेजी का विवाह रायपुर के डिप्टी कलेक्टर श्री लक्ष्मीराव शेवड़े की पुत्री से हुआ। इसी वर्ष उन्हें आगे की पढ़ाई के लिये एण्ट्रेंस की परीक्षा देनी थी मगर तबियत बिगड़ जाने से नहीं दे सके और अगले साल 1890 में एण्ट्रेंस परीक्षा पास करके जबलपुर चले गये। उस समय उन्हें दस रूपया मासिक छात्रवृत्ति मिलने लगी थी। आगे चलकर जबलपुर उनकी कर्मभूमि बनी। कदाचित् जबलपुर को संस्कारधानी बनाने में सप्रेजी का सक्रिय योगदान था। वे इतिहास और साहित्य के विद्यार्थी थे। रात रातभर पाठ्यक्रय की पुस्तकों के अलावा अन्य विषयों की पुस्तकों का भी अध्ययन किया करते थे। कालेज के पुस्तकालय का वे भरपूर उपयोग किया करते थे। तुलनात्मक अध्ययन में उनकी गहरी रूचि थी। इसी बीच वे बीमार पड़ गये और पेंड्रा में उनकी मां का स्वर्गवास हो गया। उन्होंने पेंड्रारोड में अर्थोपार्जन के लिए रेल्वे और पी. डब्लू डी. में एक ठेकेदार के साथ काम करना शुरू किया मगर ठेकेदार ने ईमानदारी से उनका साथ नहीं दिया जिससे उन्हें नुकसान हुआ। 1894 में वे अपनी पत्नी के कुछ जेवर लेकर ग्वालियर चले लगे। वहां उन्होंने विक्टोरिया कालेज में एफ. ए. की पढ़ाई के लिए प्रवेश ले लिया। सन् 1896 में वहां से उन्होंने एफ. ए. की पढ़ाई पास करके छुट्टियों में कांकेर आ गये। क्योंकि उस समय बाबुराव कांकेर रियासत में दीवान थे और यहीं उनके साथ उनकी पत्नी भी रहती थी। यहां पत्नी की तबियत खराब हो जाने और ग्वालियर जाने आने में अधिक व्यय के साथ अधिक समय लगता था। अतः बाबुराव जी उनकी आगे की पढ़ाई के लिये नागपुर के हिस्लाप कालेज में एडमिशन करा दिये। यहां वे मन लगाकर पढ़ाई करने लगे। लगभग डेढ़ वर्ष बाद उनकी पत्नी की प्रसव के दौरान मृत्यु होने की सूचना मिली। लेकिन दुख में भी उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और पूरी की।
सप्रेजी हमेशा से ही आत्म निर्भर रहने के पक्षधर थे। इसके लिए वे हमेशा प्रयासरत रहते थे। सन् 1899 में पेंड्रा के राजकुमार को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए एक योग्य शिक्षक की आवश्यकता थी। जैसे ही ये सूचना सप्रेजी को मिली उसने तत्काल ज्वाइन कर लिये। इसके लिए उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि राजकुमार के रायपुर में राजकुमार कालेज में पढ़ाई के दौरान वे उनके ट्यूटर रह चुके थे। इसके लिए उन्हें पचास रूपये मासिक दिया जाने लगा। इससे बचत करके वे हिन्दी की सेवा करने का विचार किये और उसी की परिणति है ‘‘छत्तीसगढ़ मित्र‘‘ का प्रकाशन। जब पर्याप्त पैसे की व्यवस्था हो गयी तब सप्रेजी राजकुमार को ट्यूशन पढ़ाना छोड़ दिये और एक मासिक पत्रिका निकालने पर विचार करने लगे। पेंड्रा एक छोटा सा कस्बा था। यहां मुद्रण की भी कोई सुविधा नहीं थी और न ही संपादन के लिये कोई योग्य व्यक्ति मिल सकते थे। ऐसे में उन्हें सहपाठियों श्री वामनराव लाखे और श्री रामराव चिंचोलकर की याद आयी। उनसे संपर्क करने पर दोनों मित्र सहयोग करने के लिए तैयार हो गये। श्री वामनराव लाखे प्रकाशक बने और श्री रामराव चिंचोलकर संपादक बनने के लिए तैयार हो गये। पत्रिका का मासिक मुद्रण रायपुर से होना था। इसके लिए रूपरेखा बनायी गयी और देश प्रदेश के जाने माने हिन्दी लेखकों से रचनाएं आमंत्रित की गयी और ‘छत्तीसगढ़ मित्र‘ का प्रहला अंक सन् 1900 में प्रकाशित हुई और पाठकों के पास पहुंची।
पत्रिका का नाम ‘छत्तीसगढ़ मित्र‘ ही क्यों रखा गया। वास्तव में सप्रेजी कलकत्ता से प्रकाशित ‘‘भारत मित्र‘‘ से बहुत प्रभावित थे। इसकी प्रसार संख्या कम होते हुये भी उसका कलेवर देशवासियों की भावनाओं को प्रतिबिम्बित करता था। उस समय छत्तीसगढ़ भी बहुत पिछड़ा हुआ था और शिक्षा का प्रसार कुछ ही शहरों तक सीमित था। गांवों में स्कूल तक नहीं थे। न कृषि की उन्नति हो रही थी न ही ़यहां कोई उद्योग धंधा था। सप्रेजी के मन में इस पिछड़े क्षेत्र में जन जागृति करने की इच्छा थी। इस भावना को लोगों के मन में उद्वेलित करने के लिये मासिक पत्रिका के रूप में ‘‘छत्तीसगढ़ मित्र‘‘ का प्रकाशन शुरू किया गया। इस पत्रिका ने क्षेत्रीय जनता की भरपूर और चहुंमुखी सेवा की साथ ही पूरे हिन्दी जगत को जागृत कर रचनाधर्मिता को दृढ़ आधार पर खड़ा करने के सिद्धांत को निरूपित किया। इसीलिए बाद के वर्षो में छत्तीसगढ़ मित्र का कलेवर, नीति शिक्षा और समालोचना विषयों पर केंद्रित होता गया।
कलकत्ता से प्रकाशित ‘‘हिन्दी बंगवासी‘‘, बम्बई के दैनिक ‘‘श्री वेंकटेश्वर समाचार‘‘, नागपुर के ‘‘गोरक्षण‘‘ और आगरा के ‘‘राजपूत‘‘ आदि अनेक पत्रों के द्वारा छत्तीसगढ़ मित्र के प्रकाशन की ओर पाठकों का ध्यान आकर्षित किया था। छत्तीसगढ़ मित्र के प्रकाशन का पहला और दूसरा साल कुल मिलाकर अच्छा रहा। उसके प्रकाशन से हिन्दी भाषी क्षेत्रों में लोग जानने लगे साथ ही शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भी अपना स्थान बना लिया। पाठकों और ग्राहकों की ओर से भी अच्छा प्रतिसाद मिला। अपने पाठकों के विश्वास जीतने में पत्रिका कामयाब रही। छत्तीसगढ़ मित्र तीसरे वर्ष अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ता रहा। फिर भी उसे उत्तमता प्रदान करने की भरसक कोशिश की गई। इसके कलेवर, प्रस्तुतिकरण और मुद्रण में कोई कमी नहीं थी। इसलिए पूरे देश में इसकी सराहना की जाती रही है। सुधि पाठक छत्तीसगढ़ मित्र की वित्तीय स्थिति से भलिभांति परिचित थे और उन्हें इस बात का अंदेशा भी था कि इसका प्रकाशन बंद न हो जाये ? इसके बाद भी पाठकों से उचित सहयोग नहीं मिलने से सप्रेजी निराश हो गये और वे अपना कार्य समेटना प्रारंभ कर दिये। जो लेख आदि पूरे करना था उसे अगले अंक में पूरा किया और तीसरे वर्ष के अंतिम में अंक में ‘‘हमारी अंतिम सूचना‘‘ के साथ इस युगान्तकारी छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन को बंद करने की घोषणा कर दी। उन्होंने इसे बंद करने का दोषारोपण किसी के उपर नहीं किया बल्कि स्वयं वरण कर लिया। छत्तीसगढ़ मित्र अपने प्रकाशन काल में विविध स्तरीय सामग्री का प्रकाशन कर जहां पाठकों और हिन्दी प्रेमियों की अभिरूचि में परिपक्वता लाना चाहता था। इसीलिए उसमें बाबू सत्येन्द्रनाथ टैगोर, ईश्वरचंद्र विद्यासागर, श्रीमती रानी भवानी, दादा भाई नौरोजी, एकनी बेसेंट, स्वामी विवेकानंद, डाॅ. आनंदी बाई जोशी, बाबू सुरेशचंद्र विश्वास आदि महापुरूषों का जीवन चरित्र प्रकाशित किया वहीं लोकोक्तियों और कहावतों को भी स्थान दिया। वैज्ञानिकों और ऐतिहासिक विषयों, महिला उत्थान, शिक्षाप्रद कहानियां, लोकभ्रम की बातें और ललित निबंध आदि का प्रकाशन कर छत्तीसगढ़ मित्र ने पाठकों की रूचियों की पूर्ति की। यह सामगंी आज भी उतनी प्रासंगिक है जो प्रकाशन वर्ष में थी। परन्तु दुर्भाग्य से इस सामग्री को न तो संरक्षित कर रखा गया और न ही सप्रेजी के बाद की पीढ़ी समुचित प्रचार प्रसार किया। हालांकि समय समय पर सप्रेजी के निबंधों का संग्रह श्री देवीप्रसाद वर्मा, उनके व्यक्तित्व और कृतिव पर श्री संतोष कुमार शुक्ल के संपादन में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी भोपाल और डाॅ. अशोक सप्रे के संपादन में छत्तीसगढ़ राज्य हिन्दी ग्रंथ अकादमी रायपुर द्वारा पं. माधवराव सप्रे चयनिका का प्रकाशन किया गया है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के अन्यान्य उत्कृष्ट साहित्यकार केवल इसलिये राष्ट्रीय लेखकों और हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखकों की नजर में नहीं आ सके और गुमनामी का चादर ओढ़े हुए है क्योंकि उनकी रचनाएं काल के गर्त में समा गई, उसे संग्रहित नहीं किया जा सका। यह एक विचारणीय तथ्य है। 23 अप्रेल सन् 1926 को रायपुर में उनका देहावसान साहित्य और पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति थी।

■लेखक संपर्क-
■94252 23212

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम
breaking international

भारत को यूरेनियम देगा कनाडाः पीएम मार्क जे कार्नी और पीएम मोदी की द्विपक्षीय बैठक में लगी मुहर, पहली बार भारत दौरे पर हैं कनाडा पीएम

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका
breaking Chhattisgarh

शिक्षा का मूल उद्देश्य केवल आजीविका प्राप्त करना नहीं बल्कि ज्ञान और बुद्धिमत्ता प्राप्त कर पूरे समाज का विकास होना चाहिए-श्री रमेन डेका

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश का सशक्त संकल्प है सिटी गैस परियोजना : मुख्यमंत्री श्री साय

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन