- Home
- Chhattisgarh
- ■ब्रह्माकुमारीज़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तन और मन को स्वस्थ रखने का संकल्प.
■ब्रह्माकुमारीज़ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तन और मन को स्वस्थ रखने का संकल्प.
■भिलाई-

सूर्योदय के साथ, चिडियों की चहचहाटो की मधुर ध्वनि, एवं प्राक्रतिक छटा से सुसज्जित सेक्टर 7 स्थित तालाब के मध्य में विचरण करती हुई नौका में संस्था के साकार संस्थापक पिताश्री ब्रह्मा बाबा एवं प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदम्बा कमल आसन योग मुद्रा पर विराजित तपस्या के लिए प्रेरणा देता अलौकिक वातावरण में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तन और मन को स्वस्थ रखने के संकल्प के साथ योग कर विश्व में शांति के प्रकम्पन प्रवाहित किए गए |
राजयोग के प्रातः सत्र में भिलाई सेवा केन्द्रों की निदेशिका आशा दीदी ने कहा कि योग के नियमित अभ्यास से मन बुद्धि संस्कारों में हल्कापन आता है, तथा बुद्धि की निर्णय शक्ति बढ़ती है| योग द्वारा हमारे आंतरिक मन की स्थिति का प्रभाव प्रकृति एवं हमारे किए कर्मों पर पड़ता है| योग के नियमित अभ्यास से हर कार्य सरल, सहज और संभव है|
आपने पूण्य कर्मों के बारे में बताते हुए कहा कि पुण्य कर्म दिखावा नहीं बल्कि दिल से होता है आवश्यकता के समय किसी मनुष्यात्मा का सहयोगी बनना है|

ना दुख दो, ना दुख लो, सुख दो, सुख लो यह परमात्म महावाक्य रूपी स्लोगन को अपने जीवन में धारण करे | दृढ़ धारणा की कमी और अटेंशन के परहेज से ही हमें तनाव होता है|
आशा बहन जी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा 40 वर्षों से भी अधिक मास के हर तीसरे रविवार को भारतीय समय अनुसार शाम 6:30 से 7:30 तक पूरे विश्व के सेवाकेंद्रो में एक संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता हैं|

सभी भिलाई वासियों के लिए 20 से 22 जून को सुबह 7:00 से 7:30 तक आधे घंटे के लिए योग द्वारा संबंधों में मधुरता विषय पर राजयोग सत्र का आयोजन किया गया है जिसमें सभी भाग ले सकते हैं | ब्रह्मा वत्सो ने बड़ी संख्या में उपस्थित हो योग कर दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया|
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)