- Home
- Chhattisgarh
- ■कविता आसपास : डॉ. शिवसेन जैन [शहडोल-मध्यप्रदेश]
■कविता आसपास : डॉ. शिवसेन जैन [शहडोल-मध्यप्रदेश]
4 years ago
231
0
♀ गीत
बंद हुऐ दिल के खिड़की दरवाजे ।
धर आंगन दिखती
खामोशी छाई ।
अपनी ही छाया से
चल रही लड़ाई ।
गलियों में डोल रहे,राजे महाराजे ।
बंद हुऐ दिल के ,खिड़की दरवाजे ।।
चुभने लगा लोगों की
आँख में पड़ौस ।
छिटक गया हाथों से
खुशियों का कोश ।
मातम के दिन ,शहनाई बाजे ।
बंद हुऐ दिल के ,खिड़की दरवाजे ।।
गली गली डोलते
आवारा कुत्ते ।
क्यारी में उगा रहे
लोग कुकरमुत्ते ।
चेहरे के जख्म दिखते है ताजे ।
बंद हुऐ दिल के खिड़की दरवाजे ।
■कवि संपर्क-
■94258 11835
◆◆◆ ◆◆◆ ◆◆◆
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)