- Home
- Chhattisgarh
- इनको मिला मिस इंडिया 2022 का खिताब, पढ़े पूरी खबर
इनको मिला मिस इंडिया 2022 का खिताब, पढ़े पूरी खबर
4 years ago
698
0
कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने जीता मिस इंडिया का खिताब| देश को इस साल की अपनी मिस इंडिया मिल गई है.
रविवार को फेमिना मिस इंडिया 2022 की घोषणा की गई और ये खिताब अपने नाम किया है कर्नाटक की रहने वाली सिनी शेट्टी ने। सिनी ने कई खूबसूरत और इंटेलिजेंट को- कंटेस्टेंट्स को मात देकर ये खिताब जीता।
रविवार को JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सिनी को फेमिना मिस इंडिया 2022 का ताज पहनाया गया। 21 वर्षीय सिनी का जन्म मुंबई में हुआ था, लेकिन वो कर्नाटक की रहने वाली हैं। उनके पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स की डिग्री है और फिलहाल वो सीएफए का एक प्रोफेशनल कोर्स कर रही हैं। इतना ही नहीं वोे भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
फर्स्ट रनरअप
इसकी फर्स्ट रनर अप रहीं राजस्थान की रहने वाली रूबल शेखावत। रूबल का मानना है कि परफेक्शन से ज्यादा जरूरी प्रोग्रेस है। रूबल को डांसिंग, एक्टिंग, पेंटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रुचि है और बैडमिंटन खेलना पसंद है।
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)