- Home
- Chhattisgarh
- ■सेमिनार : पूबेर हाओआ [अंतरराष्ट्रीय पश्चिम बंगाल सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण सोसायटी]
■सेमिनार : पूबेर हाओआ [अंतरराष्ट्रीय पश्चिम बंगाल सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण सोसायटी]
🍁 “पूबेर हाओआ” (अंतराष्ट्रीय प्रवासी बंगाली सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण सोसायटी) के सौजन्य से आयोजित साहित्य सेमिनार राघवेन्द्र हाँल, स्मृति नगर में सम्पन्न हुआ। जिसमें देश-विदेश के सुप्रसिद्ध साहित्यकार कवि विभिन्न विषयों पर अपना विचार व्यक्त किए।

🍁स्वागत भाषण में पूबेर हाओआ के अध्यक्ष श्री शुभेन्दु बागची ने कहा कि पूबेर हाओआ सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों के साथ आपके और हमारे छोटे-छोटे ख्वाहिशों को परीकल्पित रुप से साकार करने के दिशा में सतत तत्पर हैं।
🍁साहित्य सेमिनार में भारत के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों ने अलग अलग विषयों पर अपना व्याख्यान दिया।
आनलाइन में :-
🍁 डॉ. मतिउल्लाह (काटवा, पश्चिम बंगाल) – कविता में आधुनिकता का प्रभाव।
🍁 श्रीमती रत्ना रशीद बैनर्जी (कोलकाता) – लोक साहित्य में समय के साथ परिवर्तन।
🍁 श्री तपंकर चक्रवर्ती (बंगलादेश)
🍁 श्री सुकुमार रुज(कोलकाता) – छोटी कहानियों में विवर्तन।
🍁 सब्यसाची मजूमदार( बनगा, पश्चिम बंगाल) – कविताओं का मूल्यांकन
आफलाइन में :-
🍁 श्री समरेंद्र बिस्वास
🍁श्री समरेंद्र बिस्वास ने ये भी कहा कि “पूबेर हाओआ” द्वारा किया गया ये एक अनोखा एवं सफल कार्यक्रम है।
🍁 “पूबेर हाओआ” के अध्यक्ष श्री शुभेन्दु बागची के नेतृत्व में आयोजित इस साहित्य सेमिनार को “पूबेर हाओआ” के सदस्य गण सुपरिकल्पित रुप से अंजाम दिया।
🍁 व्यवस्थापन – श्री सुब्रत चौधुरी (डायरेक्टर) , श्री अम्लान गुहा राय (डायरेक्टर) , श्री शंकर राय, श्री प्रणव रॉय।
🍁परिकल्पना – श्रीमती बानी चक्रवर्ती,
🍁कार्ययोजना – श्री सुब्रत चौधुरी(डायरेक्टर), श्री संजय रॉय, श्री नारायण चौधरी(डायरेक्टर)।
🍁तकनीकी व्यवस्था – श्री इंद्रजीत पात्रों, श्री प्रणव रॉय।
🍁कार्यक्रम संचालन – श्री गौतम शील।
🍁विषेश सहयोग –
श्री प्रदीप भट्टाचार्य ( सम्पादक, छत्तीसगढ़ आस पास )
श्री राजीव चौबे ( अध्यक्ष, स्मृति नगर हाउसिंग सोसाइटी)
🍁साहित्यकारों ने कहा कि “पूबेर हाओआ” द्वारा आयोजित इस सेमिनार से साहित्य जगत को अभूतपूर्व लाभ हुआ एवं समय समय पर ऐसी आयोजन होना चाहिए जिससे कि साहित्य जगत लाभान्वित हो सकें।
🍁इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई के जाने-माने गायक गायिकाओं, साहित्यकार, कवि, चित्रकार, म्यूजिशियन्स उपस्थित रहे।
🍁साहित्य सेमिनार के पश्चात छोटी सी सांस्कृतिक कार्यक्रम में दुर्ग एवं भिलाई के सम्मानित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दे कर सबका मन मोह लिया। जिसमें श्री दीपेन्द्र हालदार, श्री समरेंद्र बिस्वास, श्रीमती स्मृति दत्ता, श्रीमती इन्द्राणी मुखार्जी, श्रीमती विजया राय, श्री प्रणब राय, श्रीमती बानी चक्रवर्ती, श्री गौतम चौधरी, श्री गीरीश हिरा, श्री बिरेंद्र सरकार, श्री गौतम शील, श्री सुभाष मजूमदार, श्रीमती सोमाली शर्मा, श्री शुभेन्दु बागची ने अपनी प्रस्तुति दी।
🍁इस अवसर पर गीत वितान कला केंद्र के संस्थापक सुश्री शिप्रा भौमिक एवं सह संस्थापक श्री मिठुन दास, हिंदी साहित्य भारती के महामंत्री श्री चंद्रकांत साहु, श्रीमती रचना श्रीवास्तव, श्रीमती श्री रतन मुखर्जी, श्री शर्मा, श्रीमती बेला हिरा, श्री सोभन घोष, विशेष रूप से उपस्थित रहे।
[ ●समाचार प्रेषित :शुभेन्दु बागची ]
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)