- Home
- Chhattisgarh
- ■’आर्टकॉम’ की मुहीम का समर्थन किया खिलाड़ियों ने…कलाकारों की संस्था ‘आर्टकॉम’ विगत 4वर्षों से वर्षाऋतु में वृक्षारोपण का कार्य कर रही है….
■’आर्टकॉम’ की मुहीम का समर्थन किया खिलाड़ियों ने…कलाकारों की संस्था ‘आर्टकॉम’ विगत 4वर्षों से वर्षाऋतु में वृक्षारोपण का कार्य कर रही है….
■भिलाई-

कलाकारों की संस्था आर्टकॉम समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए निरंतर चार वर्ष से हर बरसात वृक्षारोपण का कार्य कर रही हैं पर्यावरण और प्रकृति को बेहतर करने के उद्देश्य से आर्टकॉम हर वर्ष एक नया लक्ष्य लेकर निरंतर कार्य कर रही हैं l
जिसके तहत आज शांति नगर दशहरा मैदान में नायडू क्रिकेट एकेडमी एवं तरुण डेल्टा फुटबॉल क्लब के सहयोग से आर्टकॉम ने पौधें रोपण किया गया l
संस्था संचालक नीशू पाण्डेय ने फुटबॉल एवं क्रिकेट खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहाँ की हर वार्ड में लगभग 1400 से 1500 घर होते हैं यदि 1000 घर के आँगन में भी एक पौधा लगाते है तो 5 एकड़ की पैदावार प्राप्त होगी l जिससे उस वार्ड का ऑक्सीजन स्तर भूमिगत जल का स्तर बेहतर होगा साथ ही साथ इस क्षेत्र के विकास हेतु धन भी प्राप्त होगा l संस्था संचालक नीशू पाण्डेय ने पटरी के इस पार के सभी पार्षदों से इस मुहीम पर चर्चा कर सहयोग की माँग की हैं l
आज के वृक्षारोपण में नायडू क्रिकेट एकेडमी के कोच
गजानन नायडू , तरुण डेल्टा फुटबॉल क्लब से नानु पिल्ले , विनोद सिंग ,महेंद्र यादव ,चेतन ,मोतिन ,शिव, गिरीश खापर्डे
कन्हैया रावलनि ,विशाल एंथोनी , संतोष जैसवाल एवं
आर्टकॉम से पर्यावरण प्रेमी करमजीत सिंह, संजय खंडेलवाल ,शारदा गुप्ता , नीलकमल सोनी, रमेश अग श्रीवास्तव ,हंसराज पटेल ,राजेश सिंह , मदन सेन ,अमिताभ भट्टाचार्य ,भास्कर तिवारी , चंद्रेश जैन ,बॉबी देवोल एवं नीशू पाण्डेय उपस्थित थे l
■■■ ■■■
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)