- Home
- Chhattisgarh
- ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सभी पैसेंजर ट्रेनें फिर होंगी शुरू, आदेश जारी, पढ़े पूरी खबर
ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सभी पैसेंजर ट्रेनें फिर होंगी शुरू, आदेश जारी, पढ़े पूरी खबर
रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर. रेल मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है कि एक हफ्ते में बंद पड़ी सारी ट्रेनें शुरू की जाएं. रेल मंत्रालय ने करीब 500 बंद पैसेंजर ट्रेनें फिर से शुरू करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही करीब 100 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें भी अगले एक हफ्ते में पटरी पर दौड़ने लगेंगी.
150 से अधिक शहरों को मिलेगी राहत
कोविड के पहले करीब 2800 पैसेंजर ट्रेनें चलती थीं. अभी सिर्फ 2300 पैसेंजर ट्रेनें ही चल रही हैं. कोविड के कारण रोक दी गई ट्रेनों में शामिल, अंतिम 500 ट्रेनें जो रुकी हुई थीं, अब उनके शुरू हो जाने से देश के करीब 150 से ज्यादा शहरों के यात्रियों को राहत मिलेगी.
कोविड से पहले क़रीब 1900 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही थीं, जबकि इस वक्त करीब 1770 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं, लेकिन अब फूल स्ट्रेंथ में ट्रेनें चलाने के रेल मंत्रालय के आदेश के बाद अगले एक हफ्ते में 1900 से ज़्यादा मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलने लगेंगी.
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)