- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ न्यूज- अगस्त महीने में आधे से भी अधिक दिन मिलेगी सरकारी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ न्यूज- अगस्त महीने में आधे से भी अधिक दिन मिलेगी सरकारी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ में अगस्त महीने में सरकारी कर्मचारियों को 13 दिन की छुट्टी मिलेगी। हालांकि ये छुट्टी लगातार नहीं है, लेकिन छुट्टियों के कारण महत्वपूर्ण कामकाज पर असर पड़ेगा। बता दें कि अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार के अलावा शासकीय अवकाश को मिलाकर कुल 13 दिन का अवकाश रहेगा। इस दिन सरकारी कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा। अगस्त के महीने में शनिवार और रविवार को मिलाकर 8 दिन का अवकाश रहेगा। इसके अलावा शासकीय अवकाश भी है। 9 अगस्त को मोहर्रम, 11 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 19 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी और 30 अगस्त को हरितालिका तीज का अवकाश है। अगस्त में 8 दिन तो शनिवार और रविवार अवकाश है। जिसमें 6, 7, 13, 14, 20, 21, 27 व 28 अगस्त को शनिवार और रविवार है। 9 अगस्त को मोहर्रम है। इसी तरह 11 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 19 को कृष्ण जन्माष्टमी और 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी है।
अगस्त महीने में इन तारीखों की मिलेगी छुट्टी
6 अगस्त- शनिवार
7 अगस्त- रविवार
9 अगस्त- मोहर्रम/ आदिवासी दिवस
11 अगस्त- रक्षाबंधन
13 अगस्त- शनिवार
14 अगस्त- रविवार
15 अगस्त- स्वतंत्रता दिवस
19 अगस्त- कृष्ण जन्माष्टमी
20 अगस्त- शनिवार
21 अगस्त- रविवार
27 अगस्त- शनिवार
28 अगस्त- रविवार
30 अगस्त- हरितालिका तीज पर्व
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)