- Home
- Chhattisgarh
- मौसम अलर्ट- छत्तीसगढ़ में इस दिन भारी बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, पढ़े पूरी खबर
मौसम अलर्ट- छत्तीसगढ़ में इस दिन भारी बारिश की संभावना, वज्रपात की भी आशंका, पढ़े पूरी खबर
4 years ago
626
0
छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगस्त महीने में भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में सामान्य बारिश होगी। इस सप्ताह 6, 7 और 8 तारीख को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से भारी स्तर की बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया, मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, बरेली, फुरसतगंज, वाराणसी, डाल्टनगंज, बालासोर, और उसके बाद पूर्व-दक्षिण- पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। बीच में मानसून ब्रेक की जो स्थिति बनी थी वह खत्म हो गई है। कई स्थानीय मौसमी तंत्र भी सक्रिय हो रहे हैं।
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ विशेष संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)