- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी ख़बर- छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ी हलचल, बीजेपी को मिल सकता है नया अध्यक्ष! जेपी नड्डा ने इन नेताओं को बुलाया दिल्ली
बड़ी ख़बर- छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ी हलचल, बीजेपी को मिल सकता है नया अध्यक्ष! जेपी नड्डा ने इन नेताओं को बुलाया दिल्ली
4 years ago
126
0
भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है. वहीं नारायण चंदेल भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने वाले हैं. कुल मिलाकर एक ही सवाल उठ रहे हैं कि क्या छत्तसीगढ़ बीजेपी में परिवर्तन के दौर की शुरुआत होने वाली है? यह पहला मौका नहीं है, जब इस तरह के सवाल उठ रहे हैं. इससे पहले भी इसी साल मई महीने में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के एक बयान के बाद इस तरह के सवाल उठे थे.
पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि “कई लोगों ने अध्यक्ष बनने के लिए कपड़े भी सिलवा लिए हैं. अध्यक्ष बनने के लिए हर किसी ने इच्छा पाल रखी है.” वहीं उन्होंने ये भी कहा था कि प्रदेश में वर्तमान टीम का कार्यकाल अभी बहुत बाकी है.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ विशेष संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)