- Home
- Chhattisgarh
- ⭕ऑल इण्डिया एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलायज वेलफेयर फेडरेशन और एनएमडीसी मैनेजमेंट के बीच हुई नई दिल्ली में चर्चा..
⭕ऑल इण्डिया एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलायज वेलफेयर फेडरेशन और एनएमडीसी मैनेजमेंट के बीच हुई नई दिल्ली में चर्चा..
⭕ एनएमडीसी के रिटायर कर्मियों को साल में ओपीडी शुल्क 60 हजार और चश्में के लिए 8 हजार

⭕ ऑल इंडिया एनएमडीसी रिटायर्ड एम्पलायज वेलफेयर फेडरेशन और एनएमडीसी मैनेजमेंट के मध्य 3 – 4 अगस्त 2022 को नई दिल्ली में वार्ता सम्पन्न हुई.

रिटायर्ड कर्मचारियों के कल्याण संबंधी निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वर्ष में एक बार 8 हजार रुपयों तक की सीमा तक चश्मा अथवा लेंस खरीदने के लिए प्रावधान करें। अन्य पब्लिक सेक्टर्स में लागू बहुत से कल्याण संबंधी योजनाओं को एन एम डी सी में भी लागू करें। चूंकि रिटायर्ड कर्मचारियों को मेडिकल इंश्योरेंस लागू होने के बाद इलाज में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अतः इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। यह अनुभव किया गया कि दूसरे दिन 4 अगस्त को पुनः बैठक कर उसमें इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए और सभी प्रकार की समस्या पर उनके सामने विस्तारपूर्वक चर्चा करके निराकरण किया जाए। इस पर सभी सहमति प्रदान की। फेडरेशन के सभी संबद्ध एसोसिएशन के लिए मंगल भवन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया गया। सेवानिवृति कर्मचारियों को सम्मान योजना, (जो कि कई अन्य सेंट्रल पब्लिक सेक्टर्स में उपलब्ध है), ओपीडी शुल्क को 5 हजार रुपयों से बढ़ाकर 60 हजार रुपए करने पर विशेष जोर दिया गया। दूसरे दिन 4 अगस्त को एन एम डी सी मैनेजमेंट, ऑल इंडिया एन एम डी सी रिटायर्ड एम्प्लॉयएस और इंश्योरेंस कंपनी के साथ संयुक्त बैठक हुई। रिटायर्ड कर्मचारियों के इलाज सभी मुद्दों पर विस्तार से बात हुई। इस बात पर जोर दिया गया कि अस्पताल में एडमिशन और डिस्कार्ज के बाद न्यूनतम समय लगने की कोशिशें हों। इस मुद्दे पर इंश्योरेंस के अधिकारियों ने बताया कि वे अपने सभी सम्बद्ध अस्पतालों को निर्देश दे चुके हैं। फिर भी दिक्कत होने से उन्हें सूचित किया जाए। उक्त बैठक में एन एम डी सी मैनेजमेंट की तरफ से मोहन चीफ जनरल मैनेजर, चटर्जी डीजीएम, महेश नायर, डीजीएम और श्रीनिवास राव एजीएम उपस्थित थे। वहीं ऑल इंडिया एन एम डी सी रिटायर्ड कर्मचारियों फेडरेशन की ओर से एस जी पद्मा राव अध्यक्ष, एल एम सिद्दीकी महासचिव, डी एस वेलु, पी सत्यनारायण, बी जे पटनायक, लक्ष्मण मूर्ति, (सभी उपाध्यक्ष) , बी एस पी शर्मा , सचिव, जॉनसन, बी सत्यनारायण, चिनंदप्पा (सभी संयुक्त सचिव) ने चर्चा में भाग लिया। इंश्योरेंस कंपनी का प्रतिनिधित्व करन शर्मा और शिव ने किया।
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ संवाददाता ]
⭕⭕⭕⭕⭕
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)