- Home
- Chhattisgarh
- ▶️ हिंदी साहित्य पर संगोष्ठी : ‘ हिंदी साहित्य अकादमी ‘
▶️ हिंदी साहित्य पर संगोष्ठी : ‘ हिंदी साहित्य अकादमी ‘
गुजरात [गांधीनगर] 15 अगस्त : हिंदी साहित्य अकादमी, गांधीनगर और विक्की आर्टिस्ट ग्रुप ट्रस्ट, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता के 75 साल और हिन्दी साहित्य विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

जिसमें श्री भाग्येश जहा गुजरात साहित्य अकादमी गांधीनगर के अध्यक्ष, डाॅ.दिलीप मेहरा (आचार्य स्नाकोत्तर विभाग सरदार पटेल यूनिवर्सिटी वल्लभ विधानगर, डाॅ.धीरज वणकर (सद्गुणा काॅलेज )डाॅ .आशा सिंह सिकरवार (कंट्री आफ इंडिया दैनिक पत्र )तथा डाॅ.सतीन देसाई जी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
डाॅ .नयना डेलीवाला ने संगोष्ठी के संचालन का कार्यभार संभाला । इस संगोष्ठी में वक्ता के रूप में मो .अजहर डेरीवाला ,डाॅ .तृप्ति भावसार ,श्री करतार सिंह सिकरवार, श्री उमेश श्रीवास्तव, श्री प्रतापसिंह डामी ‘हाकल ‘श्री शकील अहमद, श्री शिव कैलाश यादव आदि ने स्वंतत्रा के 75 साल और हिन्दी साहित्य विषय पर अपने आलेख प्रस्तुत किए ।
आजादी के बाद जो हिन्दी साहित्य उभर कर आया उसमें जन जीवन को महत्व मिला, उन समस्त साहित्यकारों ने अपने समय से मात्र मुठभेड़ ही नहीं की बल्कि निरन्तर लेखन और समाज के बीच एक कड़ी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई ।उनमें जिन कवियों ने संघर्ष किया मुक्तिबोध, धूमिल, नागार्जुन रामधारी सिंह दिनकर ,दुष्यंत कुमार आदि संगोष्ठी के केंद्र में रहे । संगोष्ठी में कविता, कहानी,उपन्यास ,ग़ज़ल अन्य विधाओं को भी हिन्दी साहित्य में समा कर देखा गया, कुछ शोध छात्रों ने शोध लेख प्रस्तुत किए गए । विषय विस्तृत होने के कारण सम्भावना बनी रही ।
संगोष्ठी के दरमियान ही अंसारी साहब ने ग़ज़ल तथा गीत प्रस्तुत किए ।
साहित्य वीथिका त्रैमासिक अंतर्राष्ट्रीय शोध-पत्रिका संपादक डाॅ.दिलीप मेहरा तथा नदी के मोड़ पर बसन्त कुमार परिहार के काव्य संग्रह का विमोचन हुआ।

🏀🏀🏀🏀🏀
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)