- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी खबर- भाजपा ने किया दावा, पुलिस ने लाठियों से पीटा, पैर टूटा, फ्रैक्चर हुआ, चोटें आईं, पुलिस ने कहा जवानों को फ्रैक्चर, तोड़-फोड़ भी हुई, देखें तस्वीर
बड़ी खबर- भाजपा ने किया दावा, पुलिस ने लाठियों से पीटा, पैर टूटा, फ्रैक्चर हुआ, चोटें आईं, पुलिस ने कहा जवानों को फ्रैक्चर, तोड़-फोड़ भी हुई, देखें तस्वीर
रायपुर में बुधवार को हुए भाजपा के हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन की से पुलिस के जवान भी जख्मी हुए और भाजपाई नेता भी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के गेट पर गोबर फेंका

भाजपा नेता तुषार चोपड़ा ने जवान को जड़ा थप्पड़

छत्तीसगढ़ भाजपा की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि उनके कार्यकर्ताओं रायपुर के लाखे नगर निवासी ऋषिकांत साहू के दाएं पैर में फ्रैक्चर, भिलाई 3 के रहने वाले पुखराज जैन के दाएं हाथ में चोट आई है।
सन्नी यादव और मयंक गुप्ता घायल हो गए। हल्ला बोल आंदोलन में शामिल थे, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की में घायल हुए।

रायगढ़ जिला के महामंत्री अरुण धर दीवान को भी चोट आई है।

शहीद विद्याचरण शुक्ल चौक पर प्रदर्शनकारी चढ़ गए। चौक पर लगे शुक्ल के नाम वाले लाइट वाले अक्षरों को तोड़ दिया गया।







रायपुर पुलिस ने जारी किए गए ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 8 से 9 हजार नेता और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और बैरिकेड तोड़कर पुलिसकर्मियों के साथ झूमा-झटकी की।
कुछ पुलिस वालों को चोटें आयी और कुछ को फ़्रैक्चर हुआ है।
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)