- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी ख़बर- मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा बेरोज़गारी भत्ते वाले दावे को नकारने पर बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने दिया बड़ा बयान कहा कि…खुली बहस…, पढ़े पूरी खबर
बड़ी ख़बर- मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा बेरोज़गारी भत्ते वाले दावे को नकारने पर बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने दिया बड़ा बयान कहा कि…खुली बहस…, पढ़े पूरी खबर
मंत्री रविंद्र चौबे के द्वारा बेरोज़गारी भत्ते वाले दावे को सिरे से नकारने के मसले पर बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के घोषणापत्र की कॉपी को दिखाते हुए खुली बहस की चुनौती दी है।
बीजेपी नेता अजय चंद्राकर ने कहा कि
“मैं तो शुरु से कहते आ रहा हूँ, आज फिर कह रहा हूँ, बहस की खुली चुनौती देता हूँ। घोषणा पत्र में बेरोज़गारी भत्ता था या नहीं था।रोज़गार के आँकड़े जो विधानसभा में इसी सरकार ने दिए और जो ये बाहर कह रहे हैं, ये मंत्री चौबे जी आ जाएँ या खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आ जाएँ खुली बहस हो जाए।पूरा मंत्रिमंडल आ जाए, हम अकेले बैठ जाएँगे उनका घोषणा पत्र लेकर।ये एक माईल स्टोन काम बता दें केवल एक साढ़े तीन साल में जो इन्होंने किया हो बता दें।रोजगार के मुद्दे पर विधानसभा का रिकॉर्ड देख लें।विधानसभा को गुमराह करने वाला, संविधानिक संस्था में झूठ बोलने वाले यदि कोई मुख्यमंत्री हैं तो वह केवल श्री भूपेश बघेल हैं”
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)