- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : हीरालाल मौर्य चुने गए शिक्षक फेडरेशन डोगरगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष बने.
छत्तीसगढ़ : हीरालाल मौर्य चुने गए शिक्षक फेडरेशन डोगरगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष बने.
छत्तीसगढ़ : डोगरगढ़ : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई डोंगरगढ़ का 2022 से 2025 सत्र के लिए चुनाव कार्य नागसेन बौद्ध विहार डोंगरगढ़ में संपन्न हुआ .मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव ने हीरा लाल मौर्य को डोंगरगढ़ ब्लॉक का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर प्रमाण पत्र दिया !
अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अध्यक्ष हीरालाल मौर्य ने कार्यकारणी सदस्य चंद्रशेखर विजयवार को संयोजक , मुकेश देवांगन को सह संयोजक, अमिताभ दुफारे, पुनित सिन्हा व अमीन कुरैशी को उपाध्यक्ष ,मनीष बडोले को सचिव , राजेश देवांगन को कोषाध्यक्ष,जितेंद्र डहाट को विशेष सलाहकार, देवेंद्र खोब्रागडे को मीडिया प्रभारी, इंद्रजीत मंडलोई को प्रवक्ता, डालेश्वर देवांगन को सह प्रवक्ता , अमृतदास साहू , नरेंद्र दास साहू , कुलदीप राजनकर को संगठन सचिव,मुकेश कांडे को ब्लाक जोन प्रभारी के पद पर मनोनीत किया !
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश साहू ,सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत साहू, पर्यवेक्षक ओम प्रकाश साहू, दीपक साहू ,अखिलेश सिन्हा ने अध्यक्ष हीरालाल मौर्य सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की !
चुनाव पर्यवेक्षक ओम प्रकाश साहू ने कहा कि हीरालाल मौर्य का प्रथम 3 वर्ष का कार्यकाल बहुत ही सफल एवं निर्विवाद रहा .मौर्य जी को कामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में डोंगरगढ़ ब्लॉक के सहायक शिक्षक एकजुट होकर वेतन विसंगति दूर करने की लड़ाई में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे एवं स्थानीय समस्याओं की ओर ध्यान देकर सहायक शिक्षकों को संबल प्रदान करेंगे.
चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश साहू , सहायक निर्वाचन अधिकारी भरत साहू, पर्यवेक्षक ओम प्रकाश साहू , दीपक साहू, अखिलेश सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर अमिताभ दुफारे,चंद्रशेखर विजयवार, बंदीश नेम पांडे,बिसेलाल निषाद, मुकेश पांडे,राजेश देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, भूपेंद्र बोरकर, जितेंद्र डहाट, मनीष बडोले, मुकेश कांडे, अमृत दास साहू, ओम प्रकाश साहू , हरी चंद वर्मा, माखन दास रात्रे, अमित वर्मा, जितेंद्र पडौती,श्रीनिवास राव सहित फेडरेशन के अन्य साथी उपस्थित उपस्थित थे !

[ • ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ समाचार विभाग ]
🟣🟣🟣🟣🟣🟣🟣🟣🟣🟣
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)