• Chhattisgarh
  • ▶️ व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▶️ व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

4 years ago
145

▶️ एक था वीर और एक थी बुलबुल.

बहुत पुरानी बात है। जंबू द्वीपे, भारत खंडे ने जब यूरोप को लात मारकर परे ठेला, यूरोप तो दूर जा पड़ा पर दक्षिण दिशा में एक चोंच सी निकल आयी और एक टुकड़ा झड़कर सागर में जा पड़ा। कालांतर में, यूरोप वालों ने हमारे पुष्पक विमान ज्ञान को चुरा कर, पानी के जहाज़ बना लिए और उन पर सवार होकर, सात समंदर पार भारत आकर, कारोबार से शुरू करके अपना राज क़ायम कर लिया। तब उन्होंने यहां छोटी-बड़ी, ख़राब और बहुत ख़राब, तरह-तरह की जेलें बनाईं। सबसे भयानक जेल उन्होंने झड़कर समंदर में जा पड़े उस टापू पर बनाई, जिसका नाम अंडमान पड़ गया था। अब एक तो जेल भयानक। बहुत ऊंची-ऊंची दीवारें। जेलर एकदम जल्लाद। ऊपर से टापू को घेरे भयंकर समंदर। हर तरफ काला पानी। जेल में जाने के बाद लौटने का कोई चांस ही नहीं, भागने का तो हरगिज़ नहीं। छूट कर निकलने का भी नहीं के बराबर ही समझो। जो अंडमान गया, समझो दुनिया से ही चला गया।

इसी भयंकर जेल की एक कोठरी में एक वीर रहता था। कोठरी क्या एकदम काल कोठरी थी। न खिड़की, न जंगला। घुप्प अंधेरा। दरवाज़ा तो था, पर सुनते हैं कि दरवाज़े में चाबी लगाने का छेद तक नहीं। ताला भी बाहर ही बाहर लटकने वाला। होने को तो जेल में दूसरे लोग भी थे। दूसरे लोग थे ही नहीं, बहुत सारे बल्कि सैकड़ों दूसरे लोग भी बंद थे। मगर उनमें से किसी में भी वीर वाली बात नहीं थी। उनमें से बहुत से तो वहीं मर-खप गए, कुछ फांसी से और उससे ज़्यादा ज़ोर-जब्र से। जो बचे रह गए, वो वीर के जाने के बहुत बाद तक जेल में ही बंद रह गए। माना कि कायर तो वे भी नहीं थे; पर वैसे वाले वीर नहीं थे। वीर की टक्कर वाले वीर तो किसी भी तरह नहीं थे। असल में उनमें से ज़्यादातर की वीरता बिना उफ किए विदेशी हुकूमत के ज़ुल्म सहते रहने से आगे नहीं जाती थी। विदेशी राज के ज़ुल्म से लड़ने का हमारे असली वीर वाला हौसला जो नहीं था। वर्ना वीर की तरह, पांच-पांच चिट्ठियों के तीरों से अंग्रेज़ों की नींद हराम नहीं भी करते, तो भी कम से कम माफ़ी की एकाध चिट्ठी देकर, अंग्रेज़ों का काम बढ़ाकर, उन्हें परेशान तो कर ही सकते थे। ख़ैर! वीर न सही, देश के लिए वे भी कुछ न कुछ काम तो आए, सो अमृत काल में प्रवेश करते हुए एक नमन तो उनके लिए भी बनता ही है।

आना बुलबुल का वीर के पास

फिर भी, कहानी कहने और सुनाने लायक वीर तो एक ही था। और वीर जितना बड़ा वीर था, उतना ही बड़ा प्रेमी भी था — देश प्रेमी। वीर था, सो विदेशी राज से लड़ता रहा। रुका नहीं, झुका नहीं, बरसों लड़ता ही गया। पर प्रेमी था, सो वीर के चेहरे पर, बिछोह की उदासी का एक पर्दा सा चढ़ता गया। जब वह वीरता नहीं कर रहा होता था, तब कोठरी की दीवार में जहां खिड़की होनी चाहिए थी, पर थी नहीं, उसकी ओर उदासी भरी नज़रों से घंटों ताकता रहता था। पर एक दिन अचानक चमत्कार हुआ और उसने उदासी भरी नज़र उस ग़ैर-खिड़की वाली जगह पर डाली, तो वहां एक खिड़की निकल आयी। और खिड़की भी खाली कहां थी। खिड़की में एक बुलबुल थी, जो चहक रही थी और नाच रही थी और वीर का दिल बहलाने के जतन कर रही थी। वीर के चेहरे पर बरबस हंसी आ गयी। लेकिन, फिर वह यह सोचकर उदास हो गया कि ज़रूर कोठरी के अंधेरे में उसे भ्रम हो रहा है। यहां बुलबुल कहां? बुलबुल ने बड़ी मुश्किल से उसे विश्वास दिलाया कि वह सचमुच की बुलबुल है।

वीर को शक हुआ कि यह दुश्मन की कोई चाल हो सकती है। उसने बुलबुल से कड़ी आवाज़ में पूछा-तू भीतर कैसे आ गयी? नाच-गाकर मेरी तपस्या भंग करने पर क्यों तुली है? पर जवाब में बुलबुल के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला, बस आंखों से आंसुओं की झड़ी लग गयी। देश-प्रेमी वीर के सारे संदेह भारतीय बलबुल के आंसुओं की बाढ़ में बह गए। वीर ने किसी तरह से चुप कराया, तो बुलबुल ने हिचकियों के बीच अपना दर्दभरा क़िस्सा सुनाया। वह भी वीर की तरह अपने देश से बिछुडक़र तड़प रही थी। गोरा जेलर उसे भारत से पकडक़र अपने साथ ले आया था। यहां जब उसे वीर की तड़प का पता चला, तो उससे अपना दु:ख बांटने के लिए तड़प उठी। चूहों की मदद से उसने काल कोठरी की दीवार में छेद कर के बाहर से न दिखाई देने वाली खिड़की बनाई और पहुंच गयी वीर से मिलने। दोनों का दु:ख एक, क़ैद करने वाला एक, प्रेम एक — दोनों रात भर देश की बात करते रह गए। सूर्योदय से पहले बुलबुल वापस चली गयी और जाते-जाते बाहर से खिड़की भी बंद कर गयी।

बुलबुल की सवारी और वीर की देश-दर्शन यात्रा

उसके बाद से बुलबुल ने नियम ही बना लिया। रात होते ही, गुप्त खिड़की से वीर की जेल की कोठरी में आ जाती और दोनों बैठे सुबह तक देश की बातें करते रहते। शुरू-शुरू में वीर के चेहरे की उदासी की परत हल्की भी होने लगी। पर एक दिन बुलबुल को लगा कि उदासी की परत फिर मोटी होने लगी है। उसने वीर से कारण पूछा तो वीर ने गहरी सांस भर कर कहा, देश की बातों से मन नहीं भरता, तड़प और बढ़ जाती है। काश! देश-दर्शन कर पाता। फिर वीर को अचानक ख़्याल आया और उसने बुलबुल के पंखों पर हाथ फेरते हुए कहा –तुझे कौन क़ैद करके रख सकता है, तू तो उड़ सकती है। कम से कम तू तो देश चली जा! बुलबुल ने कहा कि उड़ के तो देश, आप भी जा सकते हैं। आप को देश की ही नहीं, देश को भी अपने वीर की ज़रूरत है। वीर का गला भर आया, बोला क्यों मज़ाक करती हो, मेरे क्या पंख हैं? बुलबुल ने कहा मेरे तो पंख हैं। आप को मैं ले चलूंगी। वीर ने कहा मैं लघु रूप धारण कर लूंगा। बुलबुल ने कहा, मैं विशाल रूप धारण कर लूंगी। दोनों ने कहा — अब क्या कहेेंगे, बाद में यह सवाल उठाने वाले कि इतनी छोटी सी बुलबुल, समंदर पार भारत-खंडे तक, वीर को ढ़ोकर कैसे ले गयी होगी!

क़िस्सा देश-दर्शन में ब्रेक और माफ़ी की चिट्ठियों का

इस तरह बुलबुल पर सवार होकर वीर, हर रात को भारत भूमि की सैर पर आ जाता था और सूरज उगने से पहले जेल की अपनी कोठरी में पहुंच जाता था। यह सिलसिला बिला नाग़ा कई साल चलता रहा। यहां तक कि बुलबुल और उस पर सवार वीर को इस हवाई रास्ते की इतनी आदत हो गयी कि उड़ान के दौरान उन्होंने झपकी लेना भी शुरू कर दिया। कहते हैं कि एक दिन झपकी के चक्कर में बुलबुल ने नीचे की तरफ डाइव लगा दी और पंख पर सवार वीर, नीचे सागर में जा पड़ा। पीठ पर हल्का सा लगा तो बुलबुल की आंख खुली और उसने झट से सागर की लहरों से निकालकर वीर को अपनी पीठ पर दोबारा बैठा भी लिया, पर वीर की काली टोपी और गोल चश्मा तो वहीं पानी में गिर गए। वीर ने कहा ऐसे मैं क्या भारत दर्शन करूंगा, आज वापस चलते हैं। पर उधर भारत देश में, वीर के दर्शन नहीं होने से तूफ़ान खड़ा हो गया। वीर को क्या हुआ, ऐसा कहकर पूरा देश सड़कों पर उतर आया। विदेशी हुकूमत के यह समझाने में पसीने छूट गए कि वीर अपनी कोठरी में सुरक्षित है। तब जासूसों ने ब्रिटिश राज को वीर और बुलबुल के देश भ्रमण का पूरा क़िस्सा सुनाया। अंग्रेज़ डर गए कि वीर के एक दिन नहीं आने से जो देश उबल पड़ा, वीर को कुछ हो गया तो, यहां पर कैसे राज कर पाएंगे? तब छोटे लाट को आइडिया आया कि वीर से माफ़ी की चिट्ठी लिखवा कर, उसे छोड़ देते हैं। नाक भी बच जाएगी और राज भी। ख़ुद ही चिट्ठी लिखवाई गयी, वह भी ट्रिप्लीकेट में, जैसा कि अंग्रेज़ी राज का क़ायदा था। ग़लती से दो बाबुओं को काम दे दिया गया। बाद में जब वीर से चिट्ठी पर दस्तख़त कराने की कोशिश की गयी, तो वीर ने साफ़ इंकार कर दिया। ज़्यादा ज़ोर-ज़बर्दस्ती की गयी तो, तो वीर ने दस्तख़त करने की जगह चिट्ठी ही निगल ली। पर अंग्रेज़ कहां बाज़ आने वाले थे। एक कॉपी खाने के बाद भी, ट्रिप्लीकेट के चक्कर में चिट्ठी की पांच कॉपियां बची थीं, पट्ठों ने पीछे की तारीख़ें डालकर, वीर के दस्तख़त कर के माफ़ी की पांच-पांच चिट्ठीयां बना लीं। और हद तो यह कि वीर को शर्तों के साथ जेल से छोड़ा तो छोड़ा, साथ में तगड़ी सी पेंशन भी बांध दी कि बंदा, भूख-वूख से बलिदान देकर आफ़त खड़ी नहीं कर दे।

और अंत में विरोधी मत-खंडन

जाते-जाते भी अंग्रेज़ों ने एक चाल चली और वीर का हक मार कर गद्दी, ग़ैर-वीरों को पकड़ा गए। ग़ैर-वीरों ने वीर से जलन की वजह से उसके ख़िलाफ़ बहुत दुष्प्रचार किया। पहले गांधी की हत्या के मामले में घसीट लिया। वह तो भला हो गोडसे का, जो कट्टर वफ़ादार चेला निकला और गुरु को क्लीन चिट दे गया, वरना न जाने क्या होता। फिर चिट्ठियों से लेकर पेंशन तक के संबंध में दुष्प्रचार। और यहां तक कि वीर के वीर नाम पर भी सवाल। शोध के नाम पर कुछ लोगों ने तो यह भी साबित कर दिया कि वीर ने ख़ुद अपनी जीवनी लेखकीय छद्म नाम से लिख कर, ख़ुद को वीर नाम दिया था। लेकिन, यह सच नहीं है। वीर नाम दरअसल इस कहानी वाली बुलबुल ने दिया था। वीर का लंबा नाम बार-बार लेने की असुविधा से बचने के लिए, उसने विनायक से वीर कर दिया। और अब जब वीर की वीरता की पुनर्प्रतिष्ठा के लिए कर्नाटक में स्कूलों में बच्चों को बुलबुल वाली कहानी पढ़ायी जा रही है, तो विरोधी इतिहास में भौतिकी के लॉजिक की मांग कर रहे हैं–नन्ही सी बुलबुल, दुबले सही पर सामान्य क़द-काठी के वीर को ऊपर बैठाकर समंदर पार…कैसे? कवि कल्पना की तो बात ही क्या है, बुलबुलों की सामूहिक ताक़त भी तो वीर का बोझ उठा सकती थी। जाल लेकर उड़ने वाली चिड़ियाओं की कहानी पहले से बच्चों को पढ़ाई जा रही थी, तब तो किसी को आपत्ति नहीं हुई। अब वीर को उड़ाकर ले जाने वाली बुलबुलों पर ही आपत्ति क्यों? हां! किताब में बुलबुल ग़लती से अगर एक वचन में छप भी गया है, तो अगले साल से बहुवचन में कर दिया जाएगा, अगर वीर-भक्त पार्टी की सरकार आयी तो।

{ व्यंग्य लेखक राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ पत्रकार और ‘ लोकलहर ‘ के संपादक हैं }

♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️♾️

विज्ञापन (Advertisement)

ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
breaking Chhattisgarh

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर
breaking Chhattisgarh

अवैध अफीम खेती मामले में अब बड़ा एक्शन, भाजपा नेता के फसल पर चला बुलडोजर

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे
breaking international

भारत ने समंदर के भीतर पनुडुब्बियों का अभेद्य किला बना रखा हैं, पाकिस्तान और चीन छू भी नहीं पाएंगे

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन
breaking Chhattisgarh

25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई
breaking Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ की वैभवी अग्रवाल ने UPSC 2025 में हासिल किया AIR 35, मुख्यमंत्री साय और व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक नितिन अग्रवाल ने दी बधाई

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त
breaking Chhattisgarh

धान की बोरियों में पानी डालने का खेल उजागर,समिति के 4 कर्मचारी बर्खास्त

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी
breaking Chhattisgarh

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, सीएम विष्णु देव साय की सीधी चेतावनी

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ
breaking Chhattisgarh

सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर भर्ती शुरू, जानिए सबकुछ

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
breaking Chhattisgarh

सावधान! शहर की सड़कों पर पुलिस बनकर घूम रहे लुटेरे, ट्रेलर रोककर लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख
breaking Chhattisgarh

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बैगा-बिरहोर आदिवासियों की संस्कृति को सहेजने की दी सीख

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, कई बड़े नेता रहे मौजूद

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
breaking Chhattisgarh

राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन; CM साय बोले- यह प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ
breaking Chhattisgarh

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, सीएम साय ने दी शुभकामनाएँ

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय
breaking Chhattisgarh

होली खुशियों और जुड़ाव का अवसर, किसानों की समृद्धि से बढ़ा उत्साह – मुख्यमंत्री श्री साय

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत
breaking Chhattisgarh

कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, खून के रिश्ते का खौफनाक अंत

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
breaking international

ईरान संकट बीच कच्चा तेल की कीमते 100 डॉलर के पार जा सकती हैं! कितना महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल
breaking international

जाना था कुवैत, पहुंच गए पाकिस्तान… एयर अरेबिया की फ्लाइट में 8 भारतीय फंसे, केरल के 3 यात्री शामिल

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार
breaking Chhattisgarh

धान की अंतर राशि पर सियासत : कांग्रेस ने भेदभाव का लगाया आरोप, लाभार्थियों की मांगी सूची, मंत्री टंकराम ने कहा – ‘सबका साथ सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम कर रही सरकार

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
breaking Chhattisgarh

हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

कविता

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी
poetry

रचना और रचनाकार- पल्लव चटर्जी

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी
poetry

होली विशेष [दो फागुनी रचना यें] – तारकनाथ चौधुरी

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’
poetry

इस माह के कवि और कविता – महेश राठौर ‘मलय’

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’
poetry

रंग पर्व पर विशेष- डॉ. नौशाद अहमद सिद्दीकी ‘सब्र’

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’
poetry

रंग पर्व होली पर विशेष- नुरूस्सबाह ‘सबा’

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – विद्या गुप्ता

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – मिताली श्रीवास्तव वर्मा

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव
poetry

संस्मरण : ‘धरा का श्रृंगार उल्टा पानी’ – दीप्ति श्रीवास्तव

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘ आरंभ’ – अमृता मिश्रा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – पं. अंजू पाण्डेय ‘अश्रु’

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा
poetry

अब मैं क्या करूँ… क्योंकि वह किसी की – कैलाश जैन बरमेचा

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – प्रकाशचंद्र मण्डल

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – तारकनाथ चौधुरी

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा
poetry

स्तम्भ : कविता आसपास ‘आरंभ’ – सुष्मा बग्गा

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता
poetry

यात्रा संस्मरण : विद्या गुप्ता

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]
poetry

कविता आसपास : बसंत पंचमी पर महाकवि ‘निराला’ को याद करते हुए… महाकवि की वेदना…!! – विद्या गुप्ता [छत्तीसगढ़-दुर्ग]

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा
poetry

मकर संक्रांति पर विशेष : अमृता मिश्रा

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी
poetry

कविता आसपास : तारकनाथ चौधुरी

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : नूरुस्सबाह खान ‘सबा’

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव
poetry

नव वर्ष पर विशेष ग़ज़ल : सुशील यादव

कहानी

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव
story

लघुकथा : सरस सलिला – दीप्ति श्रीवास्तव

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’
story

आलेख : ‘बहकता बचपन’ – साजिद अली ‘सतरंगी’

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी
story

स्वर्ग का न्याय : महेश की आत्मकथा – लेखक शायर नावेद रज़ा दुर्गवी

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहानी : ‘पीहू’ – डॉ. दीक्षा चौबे

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन
story

संदेशप्रद लघु कथा : ‘पुकार’ – कैलाश बरमेचा जैन

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है
story

लेखिका विद्या गुप्ता की कृति ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ की समीक्षा लेखक कवि विजय वर्तमान के शब्दों में – ‘मैं हस्ताक्षर हूँ’ यह विद्या गुप्ता की सच्ची, निर्भीक और सर्व स्वीकार्य घोषणा है

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे
story

मास्टर स्ट्रोक [व्यंग्य] : राजशेखर चौबे

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघु कथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ :  ब्रजेश मल्लिक
story

सत्य घटना पर आधारित कहानी : ‘सब्जी वाली मंजू’ : ब्रजेश मल्लिक

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती
story

लघुकथा : डॉ. सोनाली चक्रवर्ती

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे
story

कहिनी : मया के बंधना – डॉ. दीक्षा चौबे

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी
story

🤣 होली विशेष :प्रो.अश्विनी केशरवानी

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…
story

चर्चित उपन्यासत्रयी उर्मिला शुक्ल ने रचा इतिहास…

story

रचना आसपास : उर्मिला शुक्ल

story

रचना आसपास : दीप्ति श्रीवास्तव

story

कहानी : संतोष झांझी

story

कहानी : ‘ पानी के लिए ‘ – उर्मिला शुक्ल

story

व्यंग्य : ‘ घूमता ब्रम्हांड ‘ – श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव [भिलाई छत्तीसगढ़]

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल
story

दुर्गाप्रसाद पारकर की कविता संग्रह ‘ सिधवा झन समझव ‘ : समीक्षा – डॉ. सत्यभामा आडिल

story

लघुकथा : रौनक जमाल [दुर्ग छत्तीसगढ़]

लेख

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर
Article

विशेष : भाईदूज, भाई-बहन के परस्पर प्रेम और दायित्व का त्योहार : भाईदूज और रक्षा बंधन की सनातनी मान्यताएं – श्रीमती संजीव ठाकुर

Article

तीन लघुकथा : रश्मि अमितेष पुरोहित

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : देश की बदनामी चालू आहे ❗ – राजेंद्र शर्मा

Article

लघुकथा : डॉ. प्रेमकुमार पाण्डेय [केंद्रीय विद्यालय वेंकटगिरि, आंध्रप्रदेश]

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा
Article

जोशीमठ की त्रासदी : राजेंद्र शर्मा

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा
Article

18 दिसंबर को जयंती के अवसर पर गुरू घासीदास और सतनाम परम्परा

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी
Article

जयंती : सतनाम पंथ के संस्थापक संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

व्यंग्य : नो हार, ओन्ली जीत ❗ – राजेंद्र शर्मा

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.
Article

🟥 अब तेरा क्या होगा रे बुलडोजर ❗ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा.

🟥 प्ररंपरा या कुटेव  ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा
Article

🟥 प्ररंपरा या कुटेव ❓ – व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.
Article

▪️ न्यायपालिका के अपशकुनी के साथी : वैसे ही चलना दूभर था अंधियारे में…इनने और घुमाव ला दिया गलियारे में – आलेख बादल सरोज.

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.
Article

▪️ मशहूर शायर गीतकार साहिर लुधियानवी : ‘ जंग तो ख़ुद ही एक मसअला है, जंग क्या मसअलों का हल देगी ‘ : वो सुबह कभी तो आएगी – गणेश कछवाहा.

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा
Article

▪️ व्यंग्य : दीवाली के कूंचे से यूँ लक्ष्मी जी निकलीं ❗ – राजेंद्र शर्मा

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक
Article

25 सितंबर पितृ मोक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य में… पितृ श्राद्ध – श्राद्ध का प्रतीक

Article

🟢 आजादी के अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. अशोक आकाश.

Article

🟣 अमृत महोत्सव पर विशेष : डॉ. बलदाऊ राम साहू [दुर्ग]

Article

🟣 समसामयिक चिंतन : डॉ. अरविंद प्रेमचंद जैन [भोपाल].

⏩ 12 अगस्त-  भोजली पर्व पर विशेष
Article

⏩ 12 अगस्त- भोजली पर्व पर विशेष

Article

■पर्यावरण दिवस पर चिंतन : संजय मिश्रा [ शिवनाथ बचाओ आंदोलन के संयोजक एवं जनसुनवाई फाउंडेशन के छत्तीसगढ़ प्रमुख ]

Article

■पर्यावरण दिवस पर विशेष लघुकथा : महेश राजा.

राजनीति न्यूज़

breaking Politics

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उदयपुर हत्याकांड को लेकर दिया बड़ा बयान

Politics

■छत्तीसगढ़ :

Politics

भारतीय जनता पार्टी,भिलाई-दुर्ग के वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय जे.दानी,लल्लन मिश्रा, सुरेखा खटी,अमरजीत सिंह ‘चहल’,विजय शुक्ला, कुमुद द्विवेदी महेंद्र यादव,सूरज शर्मा,प्रभा साहू,संजय खर्चे,किशोर बहाड़े, प्रदीप बोबडे,पुरषोत्तम चौकसे,राहुल भोसले,रितेश सिंह,रश्मि अगतकर, सोनाली,भारती उइके,प्रीति अग्रवाल,सीमा कन्नौजे,तृप्ति कन्नौजे,महेश सिंह, राकेश शुक्ला, अशोक स्वाईन ओर नागेश्वर राव ‘बाबू’ ने सयुंक्त बयान में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से जवाब-तलब किया.

breaking Politics

भिलाई कांड, न्यायाधीश अवकाश पर, जाने कब होगी सुनवाई

धमतरी आसपास
Politics

धमतरी आसपास

Politics

स्मृति शेष- बाबू जी, मोतीलाल वोरा

Politics

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हलचल

breaking Politics

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा- मर्यादित भाषा में रखें अपनी बात

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन
Politics

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डाॅ. नरेन्द्र देव वर्मा पर केन्द्रित ‘ग्रामोदय’ पत्रिका और ‘बहुमत’ पत्रिका के 101वें अंक का किया विमोचन

मरवाही उपचुनाव
Politics

मरवाही उपचुनाव

Politics

प्रमोद सिंह राजपूत कुम्हारी ब्लॉक के अध्यक्ष बने

Politics

ओवैसी की पार्टी ने बदला सीमांचल का समीकरण! 11 सीटों पर NDA आगे

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ग्वालियर में प्रेस वार्ता

breaking Politics

अमित और ऋचा जोगी का नामांकन खारिज होने पर बोले मंतूराम पवार- ‘जैसी करनी वैसी भरनी’

breaking Politics

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, भूपेश बघेल बिहार चुनाव के स्टार प्रचारक बिहार में कांग्रेस 70 सीटों में चुनाव लड़ रही है

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म
breaking National Politics

सियासत- हाथरस सामूहिक दुष्कर्म

breaking Politics

हाथरस गैंगरेप के घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

breaking Politics

पत्रकारों के साथ मारपीट की घटना के बाद, पीसीसी चीफ ने जांच समिति का किया गठन