- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी खबर- रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने, ईडी से मिले समन को लेकर कहा कि हम चोर उचक्के…., पढ़े पूरी खबर
बड़ी खबर- रायपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने, ईडी से मिले समन को लेकर कहा कि हम चोर उचक्के…., पढ़े पूरी खबर
छत्तीसगढ़ में आयोजित आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल पहुंचे थे. यहां उन्होंने ईडी के समन को लेकर बयान दिया.
हेमंत सोरेन ने रायपुर एयरपोर्ट में ईडी के समन पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने इसको बीजेपी का सुनियोजित षड्यंत्र बताया है. उन्होंने मीडिया के द्वारा पूछे जाने वाले सवाल पर कहा कि क्या आपको लगता है कि हम चोर उचक्के हैं, क्या लगता है कोई हत्यारे हैं. कल दिया आज आ गए. क्या हमारी व्यवस्था नहीं है. आज इस महोत्सव में शामिल होने के लिए महीने पहले तय हो गया था.
उन्होंने कहा कि हर चीज का एक शिष्टाचार है. आज हमारे राज्य में राष्ट्रपति आ रही हैं. अगर इतना ही संगीन गुहान है तो समन क्यों सीधे अरेस्ट करे. कहां हमने माना किया है. ये समन योजनाबद्ध तरीके से सरकार को लेकर बेमौसम होली, दिवाली पटाखे मिठाई बंटते हैं. राज्य में उत्साह का माहौल रहता है. हमारे विपक्ष का सुनियोजित षड्यत्र है. मैं समझता हूं ये ईडी का समन नहीं बीजेपी के द्वारा उपयोग किया गया हथकंडा है.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)