- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी ख़बर- भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट उप चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी के लिए इन नामों पर चर्चा, देखें लिस्ट
बड़ी ख़बर- भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट उप चुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी के लिए इन नामों पर चर्चा, देखें लिस्ट
3 years ago
317
0
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट उपचुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों में कांग्रेस से स्व. मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का नाम चर्चा में है. इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर और ललित नरेटी भी कांग्रेस से प्रबल दावेदार हैं. इधर बीजेपी से वरिष्ठ नेता देवलाल दुग्गा सबसे आगे हैं.
दुग्गा एक बार मनोज मंडावी को पराजित कर चुके हैं, जबकि दो बार उनको हार का सामना करना पड़ा.2018 में भानूप्रतापपुर में कुल 49 प्रतिशत वोट पड़े थे. 2018 में कांग्रेस से मनोज सिंह मांडवी ने भारतीय जनता पार्टी के देवलाल दुग्गा को 27 वोटों के मार्जिन से हराया था.बीजेपी के पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम भी प्रबल दावेदार हैं.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)