- Home
- Chhattisgarh
- बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी नेता के बीच हाथापाई होते होते रुका, विपक्ष ने किया वॉक आउट
बड़ी खबर- छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस और बीजेपी नेता के बीच हाथापाई होते होते रुका, विपक्ष ने किया वॉक आउट

विधानसभा में आरक्षण बढ़ाने के संशोधन विधेयक को सरकार पेश करेगी. इसको लेकर पूर्व मंत्री और बीजेपी एमएलए अजय चंद्राकर ने सवाल उठाया था. चंद्राकर ने पीसीसी चीफ और कांग्रेसी विधायक मोहन मरकाम पर विशेषाधिकार भंग करने का आरोप लगाकर मोहन मरकाम पर कार्यवाही करने की मांग की. अजय चंद्राकर का कहना है कि विधानसभा की अधिसूचना से पहले मोहन मरकाम को कैसे पता चला कि 2 दिसंबर को बिल पेश होगा. इसपर विधानसभा अध्यक्ष का भी जवाब आया उन्होंने कहा कि इसपर अपना फैसला बाद में देंगे. तब इधर अजय चंद्राकर और मंत्री शिव डहरिया के बीच विवाद हो गया.
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के बीच तेज आवाज में नोकझोक तो हुई ही लेकिन मामला इतना गरमाया की सदन में मारपीट होते होते रहा गया. इसके बाद सदन से विपक्ष ने वॉक आउट कर लिया है.
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)