- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को भूपेश सरकार के मंत्रियों ने सौंपा आरक्षण विधेयक, राज्यपाल ने जल्द प्रक्रिया पूरी करने का दिया आश्वासन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को भूपेश सरकार के मंत्रियों ने सौंपा आरक्षण विधेयक, राज्यपाल ने जल्द प्रक्रिया पूरी करने का दिया आश्वासन
3 years ago
178
0

राज्यपाल अनुसुईया उइके से शुक्रवार को राजभवन में छत्तीसगढ़ मंत्रीमंडल के वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, अमरजीत भगत तथा शिव डहरिया ने सौजन्य भेंट की।
राज्यपाल को मंत्रीगणों ने आज विधानसभा में पारित छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण) संशोधन विधेयक, 2022 तथा छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था प्रवेश में आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 को आगामी कार्यवाही हेतु सौंपा। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उक्त विधेयक के संबंध में प्रक्रिया में लेते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही की बात कही।
[ ‘ छत्तीसगढ़ आसपास ‘ न्यूज़ रूम से संवाददाता ]
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)