- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ :साहित्यकार स्व. श्रीकांत वर्मा के रचनाकर्म पर केंद्रित आयोजन ‘ रंग श्रीकांत ‘ 16 जनवरी को…
छत्तीसगढ़ :साहित्यकार स्व. श्रीकांत वर्मा के रचनाकर्म पर केंद्रित आयोजन ‘ रंग श्रीकांत ‘ 16 जनवरी को…

रायपुर [छत्तीसगढ़ आसपास] : साहित्य अकादमी व श्रीकांत वर्मा पीठ छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग की ओर से एक महत्वपूर्ण आयोजन ‘रंग श्रीकांत’ 16 जनवरी शाम 6:00 से पुरातत्व व संस्कृति विभाग रायपुर के सभागार में रखा गया है।
जिसमें प्रख्यात साहित्यकार स्व. श्रीकांत वर्मा के रचनाकर्म पर आधारित तीन प्रस्तुतियां होंगी। इनमें ”श्रीकांत वर्मा की रचनाओं में नाट्य तत्व” विषय पर वरिष्ठ रंगकर्मी राज कमल नायक अपना वक्तव्य देंगे। इसके बाद शाम 6:15 बजे श्रीकांत वर्मा की कविताओं की दृश्य प्रस्तुति होगी। इसमें श्रीकांत वर्मा की 11 बहुचर्चित कविताओं पर मंच पर प्रस्तुति होगी। इसका निर्देशन श्रीमती रचना मिश्रा छत्तीसगढ़ फिल्म एंड विजुअल आर्ट सोसायटी रायपुर ने किया है।
वहीं इसके बाद शाम 6:30 बजे से श्रीकांत वर्मा की कहानी ‘दुपहर’ की नाट्य प्रस्तुति होगी। जिसका निर्देशन विहान ड्रामा वर्क्स भोपाल के सौरभ अनंत ने किया है।
श्रीकांत वर्मा पीठ छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष रामकुमार तिवारी और साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद रायपुर के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त ने इस अवसर पर उपस्थिति की अपील की है।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)