- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : पंचशील पंजाबी एसोसिएशन ने परंपरागत ढंग से मनाई ‘ लोहड़ी ‘….
भिलाई : पंचशील पंजाबी एसोसिएशन ने परंपरागत ढंग से मनाई ‘ लोहड़ी ‘….

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास ] : पंचशील पंजाबी एसोसिएशन ने रविवार 15 जनवरी की रात पंजाबी पैलेस सेक्टर-5 में लोहड़ी का पर्व शानदार ढंग से मनाया।
पंजाब के जोशीले संगीत के बीच नाचते-गाते सदस्यों ने परंपरागत ढंग से आग जला कर परिक्रमा करते हुए खुशियां मनाई। पंजाबी गायक रेशम व उसके समूह ने सुरमाई अंदाज में पंजाबी थिरकने वाला संगीत व पंजाबी गाने पेश किए।
जिस पर वहां मौजूद सभी पुरुष व महिलाओं ने ढोल की थाप पर भांगड़ा किया। लोहड़ी का प्रज्ज्वलन विनोद अरोरा,रोहन कुकरानिया,सुरेश आहूजा व नरेश खोसला ने किया। लोगों ने सुन्दर मुंदरिया गीत पर सबने नाचते हुए परिक्रमा की और मूंगफली,रेवड़ी व पॉप कॉर्न द्वारा आहूति दी और परिक्रमा की।
इसके बाद सबने पंजाबी गीतों की धुन पर खुशी व्यक्त करते हुए भांगड़ा किया। इस दौरान पंजाब का ढाबा बनाकर पुरानी यादों को ताजा करते हुए चारपाई पर बैठ कर सभी ने परंपरागत पंजाबी भोजन मक्की की रोटी व सरसी का साग सहित तमाम जायकों का लुत्फ उठाया। वहीं सभी ने कुल्फी का भरपूर मजा लिया।
समाज ने पूरे पंजाबी अंदाज में सजावट व जायकेदार भोजन की व्यवस्था की जिसका सबने आनंद उठाया। अध्यक्ष नरेश खोसला व महासचिव ढोड़ी ने सभी का धन्यवाद देते हुए समाज के हर प्रोग्राम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया। इस मौके पर सुभाष गुलाटी,अशोक कुमार,दीपक भाटिया,अरुण हांडा,अरुण परती,अजय विनायक,अरुण ग्रोवर,पंकज पाल, राजीव भसीन व महिला समूह से रंजु खोंसला,किरण हांडा,वीणा भाटिया,रजनी अरोरा,माला आहूजा और श्रीलेखा वेरुलकर विशेष रूप से उपस्थित थे।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)