- Home
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ : आदिवासी लोककला अकादमी की 20 दिन की नाचा – गम्मत कार्यशाला 20 जनवरी से…
छत्तीसगढ़ : आदिवासी लोककला अकादमी की 20 दिन की नाचा – गम्मत कार्यशाला 20 जनवरी से…

बिलासपुर [छत्तीसगढ़ आसपास] : आदिवासी लोककला अकादमी रायपुर, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 20 दिवसीय आवासीय नाचा-गम्मत कार्यशाला 20 जनवरी से 8 फरवरी तक रतनपुर, बिलासपुर तक आयोजित है। जिसमें नाचा-गम्मत के प्रख्यात गुरू और संगीत नाटक अकादमी सम्मान से सम्मानित काशीराम साहू के निर्देशन में कार्यशाला में प्रतिभागी नाचा गम्मत प्रस्तुतिकरण के गुर सीखेंगे।
आदिवासी लोककला अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिवानंद कसाैंधन वैश्य धर्मशाला, रजहापारा, रतनपुर, वार्ड क्रमांक 5, बूढ़ा महादेव के पास, रतनपुर, बिलासपुर में आयोजित इस कार्यशाला में चयनित कलाकार के आवास-भोजन आदि की व्यवस्था अकादमी द्वारा की गई है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यशाला में शामिल कलाकारों को नाचा-गम्मत को सहजता से जानने-समझने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में अधिकतम 25 प्रतिभागी होंगे और आयु सीमा 18 वर्ष से अधिक रखी गई है।
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)