- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई इस्पात संयंत्र : सहकर्मियों द्वारा सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मियों का सम्मान [परिवहन एवं डीजल संगठन]…
भिलाई इस्पात संयंत्र : सहकर्मियों द्वारा सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मियों का सम्मान [परिवहन एवं डीजल संगठन]…

बीएसपी [छत्तीसगढ़ आसपास] : बीएसपी के परिवहन एवं डीजल संगठन के कंट्रोल में वरिष्ठ साथी श्री राजेश विश्वनाथ आप्टे (प्रबंधक),श्री एन के पाल (वरिष्ठ लोको आपरेटर) तथा श्री ए. जगन्नाथ (चीफ मास्टर लोको आपरेटर) की सेवानिवृत्ति पर सहकर्मियों द्वारा 28 जनवरी शनिवार को दोपहर सम्मान समारोह का आयोजन कंट्रोल रूम में किया गया। जहां पर मुख्य अतिथि श्री आर के सिंह ( महाप्रबंधक, यातायात वाह्य ) थे अतिथियों में श्री एमएआर शरीफ वरिष्ठ प्रबंधक, श्री संजय देवलिया वरिष्ठ प्रबंधक,श्री संजीव झा प्रबंधक और ऐक्टू के महासचिव श्याम लाल साहू द्वारा तीनों सेवानिवृत्त साथियों का शाल, श्रीफल, मिठाई, मोमेंटो और फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक श्री शरीफ ने सेवानिवृत्त साथियों के सुरक्षित कार्य पद्धति की प्रसंसा करते हुए कार्यों का अनुसरण करने तथा उनके सुखमय भविष्य की कामना की। श्री संजीव झा ने सेवानिवृत्त साथियों के संयंत्र के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। ऐक्टू के महासचिव श्याम लाल साहू सहकर्मियों के साथ बीते दिनों की याद करते हुए उनके शांतिपूर्ण और सुखमय दूसरी पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं ज्ञापित की। मुख्य अतिथि श्री आर के सिंह ने स्वास्थ्य और जमा राशि के प्रति सचेत रहने की बात करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सहकर्मियों द्वारा भावुक सेवानिवृत्ति सम्मान से सम्मानित साथियों ने भी अपने लंबे समय तक काम के अनुभव को कार्यरत साथियों के साथ साझा करते हुए बदली हुई परिस्थितियों में सुरक्षा के प्रति सचेत रहने का आह्वान किया। ट्राम्स के कर्मी मुकेश ने इस यादगार क्षण में सेवामुक्त साथियों के सम्मान में फिल्मी गीत गाकर माहौल को खुशनुमा कर दिया ।
इस अवसर पर पी मुराहारी,हेम प्रसाद यादव, संतोष मिश्रा, सुमन मुखर्जी,रितेश तिवारी, शैलेश गुप्ता, शत्रुंजय तिवारी, पी के नायक, पीला राम वर्मा, सत्यनारायण सिंह रजक, साजन लाल, व्यास नारायण, अरुपब घोष, अनिल उइके, राजेश साहू, नरेश कुमार साहू, संतोष देशमुख, डी के साहू, पी के मंडावी, गुमान जी माझी, श्रवण कुमार साहू,धर्मेंद्र,दिनेश मेश्राम , रवि, सहदेव सहित बड़ी संख्या में सहकर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पीलाराम वर्मा एवं डी भारती ने आभार प्रकट किया।

🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)