- Home
- Chhattisgarh
- आंचलिक आसपास : युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए किया नमन…
आंचलिक आसपास : युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए किया नमन…

दीपिका [छत्तीसगढ़ आसपास] : 30 जनवरी गांधी उद्यान बुधवारी बाजार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आयोजित कार्यक्रम में ‘ बापू ‘ को याद किया.
आयोजन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि तनवीर अहमद मुख्य रूप से उपस्थित हुए.
प्रारंभ में गांधी जी के प्रतिमा पर प्रदेश प्रतिनिधि तनवीर अहमद ,ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष मनोरा लेकर, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव भरत मिश्रा, सूरज दास मानिकपुरी, केदारनाथ सिंह, संतोष सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान, पूर्व पार्षद इस्तेखार अली, जिला अध्यक्ष आईटी-सेल तारकेश्वर मिश्रा, उषा राठौर , विन्द्रा चौहान, श्रीदेवी नायर, नगर पालिका दीपका एल्डरमैन अफजल अली एवम उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। उसके उपरांत शांति के प्रतीक कबूतर को खुले आसमान में HMS के केंद्रीय अध्यक्ष रेशमलाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मनोरा लाकरा,तनवीर अहमद, उषा राठौर, विन्द्रा चौहान के द्वारा छोड़ा गया। तत्पश्चात भजन गायक के साथ सभी ने महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम एवं अन्य कई भजनों का गायन किया ।राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी के जीवन पर ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष मनोरा लाकरा,तनवीर अहमद,पार्षद रामकुमार कंवर,सूरजदास मानिकपुरी,उषा राठौर,वृंदा चौहान,भारत मिश्रा,रहमान खान ने अपने विचार व्यक्त किये।क्षेत्र के सफाई कर्मी एवं गरीब लोगो को 250 कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम में बाबा ठाकुर, सोनू खान, जिला आईटी-सेल अध्यक्ष शहर फ़ैयाज़ अंसारी, जिला उपाध्यक्ष आईटी-सेल कमलेश प्रजापति, खगेश बरेट, रौशन निलमलकर,सोनू खान, सद्दाम शेख, संदीप साहू, मंजू सिंह, श्रमिक नेता मदन सिंग,राजेश सिंह, रसूल मोहम्मद, मंजू सिंह,मीना थापा सहित
सैकड़ो की संख्या में क्षेत्र के आमजन एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए.
संचालन युवा कांग्रेस जिला महासचिव भरत मिश्रा एवं आभार व्यक्त जिला आईटी – सेल के अध्यक्ष [ग्रामीण] तारकेश्वर मिश्रा ने किया.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)