- Home
- Chhattisgarh
- भिलाई : ‘ शपथ फाउंडेशन ‘ द्वारा आयोजित ‘ थैंक्यू भिलाई ‘ कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी बीरा सिंह को मरणोपरांत ‘ भिलाई रत्न ‘ से सम्मानित किया गया…
भिलाई : ‘ शपथ फाउंडेशन ‘ द्वारा आयोजित ‘ थैंक्यू भिलाई ‘ कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध समाजसेवी बीरा सिंह को मरणोपरांत ‘ भिलाई रत्न ‘ से सम्मानित किया गया…

भिलाई [छत्तीसगढ़ आसपास] : ‘ शपथ फाउंडेशन ‘ द्वारा 2 फरवरी को ‘ थैंक्यू भिलाई ‘ का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर भिलाई के 9 रत्नों को सम्मानित किया गया.
भिलाई के सुप्रसिद्ध समाजसेवी बीरा सिंह को यह सम्मान मरणोंपरांत दिया गया.
‘ भिलाई रत्न ‘ का यह सम्मान बीरा सिंह के पुत्र इंद्रजीत सिंह छोटू ने ग्रहण किया.
ज्ञात हो कि स्व. दलबीर सिंह उर्फ बीरा सिंह ने समाज व जनकल्याणकारी कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर सहयोग भिलाईवासियों को दिया करते थे. उनके ही नक्शेकदम में उनके सुपुत्र इंद्रजीत सिंह छोटू गरीबों के हमदर्द बनकर समाजसेवा कर रहे हैं.
इंद्रजीत सिंह ने अपने पिता के नाम पर एसबीएस हॉस्पिटल की शुरुवात किए हैं. इस हॉस्पिटल में डायलीसिस मशीन की भी सुविधा है. काफी रियायत दर पर इसका लाभ छत्तीसगढ़ के अंचल के मरीजों को मिल रहा है.
‘ शपथ फाउंडेशन ‘ द्वारा आयोजित ‘ थैंक्यू भिलाई ‘ सम्मान के इस अवसर पर ‘ शपथ फाउंडेशन ‘ संरक्षक वीरेंद्र सतपती, अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सेफी के अध्यक्ष एस एन बन्छोर, जिला भिलाई कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, भिलाई नगर निगम एमआईसी सदस्य व पार्षद एकांश बन्छोर, सीजू एंथोनी, पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा, समाजसेवी जी सुरेश बाबे, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह पंकज पाल और ‘ शपथ फाउंडेशन ‘ के उपाध्यक्ष व स्वछता ब्रांड भिलाई के एंबेसडर अमिताभ भट्टाचार्य उपस्थित थे.
🟥🟥🟥
chhattisgarhaaspaas
विज्ञापन (Advertisement)